स्क्रूटनिग में दोनों ग्रुप के उम्मीदवारों को नामांकन सही, नाम वापसी आज

राजिदरा जिमखाना क्लब के चुनाव के लिए दो दिनों तक चली नामांकन प्रक्रिया के बाद रविवार को चुनाव आयोग ने स्क्रूटनिग की जिसमें दोनों ग्रुप सदस्यों के नामाकन फार्म सही पाए गए

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Dec 2020 12:04 AM (IST) Updated:Mon, 21 Dec 2020 12:04 AM (IST)
स्क्रूटनिग में दोनों ग्रुप के उम्मीदवारों को नामांकन सही, नाम वापसी आज
स्क्रूटनिग में दोनों ग्रुप के उम्मीदवारों को नामांकन सही, नाम वापसी आज

जागरण संवाददाता, पटियाला

राजिदरा जिमखाना क्लब के चुनाव के लिए दो दिनों तक चली नामांकन प्रक्रिया के बाद रविवार को चुनाव आयोग ने स्क्रूटनिग की, जिसमें दोनों ग्रुप सदस्यों के नामाकन फार्म सही पाए गए। आब सोमवार को नाम वापसी का दिन है और जिन्होंने अपना नाम वापिस लेना है वे शाम तक अपनी नाम वापसी कर सकेंगे। उसके बाद चुनाव आयोग दोनों गुप के आठ आठ सदस्यों के फाइनल नाम की सूची जारी करेगा। चुनाव आयोग के चेयरमैन हरिदर काला ने बताया कि आज सभी के फार्म ठीक हैं। सोमवार को नाम वापिस लेने के बाद शाम करीब छह बजे तक दोनों ग्रुपों की फाइनल लिस्ट जारी कर देंगे।

ढूंढिया ग्रुप ने शुरु किया प्रचार

आज सुबह के समय क्लब में गेम खेलने के लिए आने वाले खिलाड़ियों के बीच आकर ढूंढिया ग्रुप के सदस्यों ने प्रचार किया। उनमें हरप्रीत संधू, डा. अमनदीप बख्शी, हिम्मत सिघी, डा. नंद मल्होत्रा, अमरिदर पावला, सुभाष गुप्ता, डा. संजय बंसल, एमएम सयाल, इंजी. संचित बंसल, डा. नीरज गोयल, डा. हरसिमरन सिंह व एडवोकेट सुभाष जैन शामिल रहे। उन्होंने क्लब के सदस्यों को विकास कार्यों का हवाला देते हुए वोट डालने को कहा। दोनों ग्रुपों के उम्मीदवार

एक तरफ डा. जेपीएस वालिया व ढूंढिया ग्रुप है जिनकी तरफ से विनोद ढूंढिया को प्रधान के लिए मैदान में उतारा गया है वहीं दूसरी और राधे श्याम व दीपक कंपानी ग्रुप हैं।

कंपानी ग्रुप से गुरमुख सिंह ढिल्लों प्रधानगी पद के लिए मैदान में हैं। दीपक कंपानी ग्रुप से प्रधान के लिए गुरमुख सिंह ढिल्लों के साथ अविनाश गुप्ता, वाइस प्रधान के लिए पवन कुमार के साथ विकास पुरी, आनरेरी सचिव के लिए हरदीप सिंह मान के साथ राधे श्याम, कैशियर के लिए राहुल मेहता के साथ स्वत्रंत कुमार बंसल के अलावा एग्जीक्यूटिव मैंबर्स के लिए धीरज चलाना, संजय धवन, सुरेश कुमार, बलजीत सिंह के साथ अमरीक सिंह का नाम शामिल है।

इसी तरह ही ढूंढिया ग्रुप की ओर से प्रधान विनोद ढूंढिया, उपप्रधान एमएम सयाल, आनरेरी सचिव अमरिदर पाबला, कैशियर सुभाष गुप्ता के अलावा एग्जीक्यूटिव सदस्यों में डा. हरसिमरन तुल्ली, एडवोकेट सुमेश जैन, इंजीनियर संचित बंसल व डा. संजय बंसल का नाम शामिल है।

chat bot
आपका साथी