पति को आग लगाकर जीजा संग भागी महिला का सुराग नहीं

थाना घग्गा के अंतगर्त आते गांव डरौली में पति को आग लगाकर प्रेमी संग फरार हुई महिला का पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Feb 2021 04:56 PM (IST) Updated:Tue, 16 Feb 2021 04:56 PM (IST)
पति को आग लगाकर जीजा संग भागी महिला का सुराग नहीं
पति को आग लगाकर जीजा संग भागी महिला का सुराग नहीं

जागरण संवाददाता, पटियाला : थाना घग्गा के अंतगर्त आते गांव डरौली में पति को आग लगाकर प्रेमी संग फरार हुई महिला का पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। उधर, आग लगने से झुलसे अमृत सिंह निवासी गांव डरौली की हालत स्थिर होने पर अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। आरोपित महिला गुरमीत कौर अपने जीजा जोगी राम निवासी नाईंवाल के साथ फरार है। मामले में पुलिस ने उक्त दोनों के अलावा जोगी राम की पत्नी कुलदीप कौर को भी नामजद किया है। पुलिस को आशंका है कि यह आरोपित मध्य प्रदेश इलाके में फरार हुए हैं। जांच अधिकारी बलविदर सिंह ने कहा कि आरोपितों की काल डिटेल्स मंगवाई गई है, जिसके आधार पर इन्हें गिरफ्तार करने के लिए रेड की जाएगी।

यह था पूरा मामला : अमृत सिंह के अनुसार उसकी पत्नी गुरमीत कौर के अपने जीजा जोगी राम के साथ अवैध संबंध थे। यह दोनों पहले भी कई बार घर से बिना बताए चले गए थे और कई दिन तक वापस नहीं लौटते थे। इस बात को लेकर घर में अक्सर झगड़ा रहने लगा था। नौ फरवरी को अमृत सिंह व उसका बेटा लवप्रीत सिंह घर पर थे, इस दौरान नशीली चाय बनाकर बेटे को पिलाकर सुला दिया। शाम छह बजे आरोपित जोगी राम ने अपनी पत्नी कुलदीप कौर के साथ मिलकर उसे पकड़ लिया और अमृत की पत्नी गुरमीत कौर ने उसके ऊपर डीजल डालकर उसे आग लगा दी। आग लगने से झुलसने पर उसने शोर मचाया तो पड़ोसियों ने उसे बचाकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया था।

chat bot
आपका साथी