न्यू वूमेन इंपावरमेंट फाउंडेशन ने दुर्गा अष्टमी मनाई

न्यू वूमेन इंपावरमेंट फाउंडेशन पटियाला की तरफ से मीनू सोढी की अध्यक्षता में दुर्गा अष्टमी मनाते हुए 51 जरूरतमंद कन्याओं को स्टेशनरी बांटी गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 04:52 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 04:52 PM (IST)
न्यू वूमेन इंपावरमेंट फाउंडेशन ने दुर्गा अष्टमी मनाई
न्यू वूमेन इंपावरमेंट फाउंडेशन ने दुर्गा अष्टमी मनाई

जेएनएन, पटियाला : न्यू वूमेन इंपावरमेंट फाउंडेशन पटियाला की तरफ से मीनू सोढी की अध्यक्षता में दुर्गा अष्टमी मनाते हुए 51 जरूरतमंद कन्याओं को स्टेशनरी बांटी गई। मौके पर सौरभ जैन एमडी वर्धमान अस्पताल ने मुख्य मेहमान के रूप में शिरकत करते हुए कहा कि इस संस्था ने नारी के उत्थान के लिए कार्य किए हैं और वह संस्था के साथ जुड़कर अपने आप को भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। इस मौके पर सौरभ जैन ने जरूरतमंद कन्याओं को स्किल डेवलपमेंट सेंटर का उद्घाटन भी किया। संस्था की प्रधान मीनू सोढी ने कहा कि इस स्किल डेवलपमेंट सेंटर में जरूरतमंद कन्याओं को सिलाई एवं कढ़ाई की सिखलाई दी जाती हैँ। मौके पर संस्था सदस्य रजनी भार्गव, हरप्रीत संधु आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी