न्यू वूमेन इंपावरमेंट फाउंडेशन ने मनाई तीज
न्यू वुमेन इंपावरमेंट फाउंडेशन ने महिला सशक्तीकरण को दर्शाते हुए तीज मनाई। महिलाओं द्वारा तैयार किए गए जैविक अचार मुरब्बे और ओरेन इंटरनेशनल स्कूल द्वारा मेहंदी और नेल आर्ट का प्रदर्शन किया।
संसू पटियाला : न्यू वुमेन इंपावरमेंट फाउंडेशन ने महिला सशक्तीकरण को दर्शाते हुए तीज मनाई। महिलाओं द्वारा तैयार किए गए जैविक अचार, मुरब्बे और ओरेन इंटरनेशनल स्कूल द्वारा मेहंदी और नेल आर्ट का प्रदर्शन किया। संस्था के बाकी सदस्यों द्वारा सभ्याचार बोलियां डालते हुए मिलकर गिद्दा डाला गया। मौके पर मीडियम स्केल इंडस्ट्री के सीनियर वाइस चेयरमैन केके सहगल के अलावा मुंबासा इंडस्ट्री के मालिक संजीव गोयल और उनकी पत्नी शमा गोयल द्वारा मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए। संस्था की प्रधान मीनू सोढी ने बताया कि न्यू वूमेन इंपावरमेंट फाउंडेशन द्वारा ऐसे प्रोग्राम करके पंजाबी विरासत को प्रसारित करने के यत्न किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में वर्धमान अस्पताल से शिल्पी जैन के अलावा संस्था के सदस्य रूचि नरूला, अलका आनंद, रजनी भार्गव, रेणुका मस्त, इंजीनियर संजय जिंदल, हरप्रीत संधू भी मौजूद रहे।