सिविल सर्जन डा. प्रिस सोढी सम्मानित

सेवानिवृत्त एसएमओ डा. नवजिदर सोढी और डा. विशाल गौड़ की अगुआइ में शाही दवाखाना गेट पटियाला में कोरोना वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Jul 2021 09:01 PM (IST) Updated:Sun, 04 Jul 2021 09:01 PM (IST)
सिविल सर्जन डा. प्रिस सोढी सम्मानित
सिविल सर्जन डा. प्रिस सोढी सम्मानित

जेएनएन, पटियाला : सेवानिवृत्त एसएमओ डा. नवजिदर सोढी और डा. विशाल गौड़ की अगुआइ में शाही दवाखाना गेट पटियाला में कोरोना वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 18 साल से अधिक के उम्र के लोगों को कोविडशील्ड वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाई गई। इस मौके पर नए बने सिविल सर्जन डा. प्रिस सोढी मुख्य मेहमान पहुंचे। इस दौरान न्यू वूमेन इंपावरमेंट फाउंडेशन पटियाला की समूची टीम द्वारा डा. प्रिस सोढी को सिविल सर्जन पटियाला का पद संभालने पर बधाई दी। इस मौके पर डा. प्रिस सोढी के साथ उनकी पत्नी और पंजाब महिला आयोग के सदस्य इंद्रजीत कौर भी मौजूद रही।

इस दौरान न्यू वूमेन इंपावरमेंट फाउंडेशन की प्रधान मीनू सोढी ने कहा कि डा. प्रिस सोढी एक इमानदार छवि वाले इंसान है। उन्होंने कहा कि उनके सिविल सर्जन बनने से सेहत विभाग में और सुधार होगा। इस दौरान संस्था के सदस्य रेणुका मस्त, इंजीनियर संजय जिंदल और हरप्रीत संधू भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी