लुक्काछुपी खेलने के बहाने मुंहबोले भाई ने बच्ची से किया दुष्कर्म

लुक्काछुपी खेलने के बहाने आठ साल की बची के साथ दुष्कर्म करने के मामले में थाना सिटी राजपुरा पुलिस ने 15 वर्षीय मुंहबोले भाई के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 08:41 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 08:41 PM (IST)
लुक्काछुपी खेलने के बहाने मुंहबोले 
भाई ने बच्ची से किया दुष्कर्म
लुक्काछुपी खेलने के बहाने मुंहबोले भाई ने बच्ची से किया दुष्कर्म

जागरण संवाददाता, (राजपुरा) पटियाला : लुक्काछुपी खेलने के बहाने आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के मामले में थाना सिटी राजपुरा पुलिस ने 15 वर्षीय मुंहबोले भाई के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में बच्ची की मां ने बताया कि आरोपित युवक व पीड़ित बच्ची क्वार्टरों में रहते हैं। इन क्वार्टरों का आंगन साझा होने से सभी घरों के बच्चे आंगन में एक साथ खेलते हैं। आरोपित का घर बिल्कुल उनके घर के साथ है, जिस कारण वह एक दूसरे के घर आते जाते थे और बेटी भी आरोपित को भईया कहकर बुलाती थी।

बच्ची की मां ने बताया कि बुधवार रात को खेलने के बाद जब खाना खाने के लिए बेटी घर आई तो उसके कपड़ों पर खून के निशान थे। बेटी से पूछने पर उसने बताया कि लुक्काछुपी खेलते समय आरोपित ने उसके साथ गंदा काम किया और इस संबंधी किसी को बताने पर मारने की धमकियां भी दी। जिसके बाद उन्होंने घटना की शिकायत थाना सिटी राजपुरा की चौकी कस्तूरबा में दर्ज करवाई। छिपने के बहाने बच्ची को सुनसान जगह ले गया आरोपित

बच्ची की मां ने बताया कि घर के नजदीक एक पुरानी झुग्गी है। जिसमें पहले कोई व्यक्ति अपनी बकरियां बांधता था, लेकिन अब लंबे समय से वह खाली थी। आरोपित बच्ची को छुपने के बहाने झुग्गी में ले गया। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की मां के ब्यान पर आरोपित के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, बच्ची को अस्पताल में दाखिल करवा दिया है। दोनों परिवार निम्न वर्ग से संबंधित हैं और पड़ोसी हैं। आरोपित युवक पढ़ाई छोड़ चुका था और बाल काटने का काम सीख रहा था।

गुरनाम सिंह, चौकी इंचार्ज

chat bot
आपका साथी