नरिदर शास्त्री दूसरी बार बने नगर कौंसिल राजपुरा के प्रधान

सोमवार को कौंसिल के मीटिग हाल में एसडीएम कम कनवीनर खुशदिल सिंह की मौजूदगी में मीटिग का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 07:02 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 07:02 PM (IST)
नरिदर शास्त्री दूसरी बार बने नगर कौंसिल राजपुरा के प्रधान
नरिदर शास्त्री दूसरी बार बने नगर कौंसिल राजपुरा के प्रधान

संस, राजपुरा, पटियाला : नगर कौंसिल राजपुरा के 14 फरवरी 2021 को हुए चुनावों के आए परिणाम के बाद प्रधान व उपप्रधान का चुनाव करने के लिए सोमवार को कौंसिल के मीटिग हाल में एसडीएम कम कनवीनर खुशदिल सिंह की मौजूदगी में मीटिग का आयोजन किया गया। विधायक हरदियाल सिंह कंबोज व घनौर के विधायक मदन लाल जलालपुर ने विशेष तौर पर शिरकत की। इस दौरान सर्वसम्मति से हुए चुनाव में मौजूद पार्षदों ने नरिदर शास्त्री को दोबारा नगर कौंसिल का प्रधान चुन लिया। इसके साथ ही सीनियर वाइस प्रधान अमनदीप सिंह नागी व उपप्रधान के लिए सुषमा रानी का नाम सामने आने व उनके मुकाबले अन्य कोई उम्मीदवार के सामने न आने पर सर्वसम्मति से नागी को सीनियर वाइस प्रधान व सुषमा रानी को उपप्रधान चुन लिया गया। इस मौके कंबोज व जलालपुर ने नई चुनी गई टीम को सम्मानित भी किया।

विधायक राजपुरा हरदियाल सिंह कंबोज व घनौर के विधायक मदन लाल जलालपुर ने कहा कि खुशी हुई की यह चुनाव सर्व सहमति से हुआ। उन्होंने इसका सेहरा इलाके के लोगों को देते हुए कहा कि इलाके में जो इतने बड़े स्तर पर विकास कार्य करवाए गए है उसी के चलते 31 में से 27 सीटों पर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार जीत कर आए हैं।

नवनियुक्त प्रधान नरिदर शास्त्री ने कहा कि दोनों विधायकों ने मुझ पर जो इतना बड़ा विशवास करके मुझे दोबारा प्रधान बनाया है, उसके चलते मैं व मेरा परिवार हमेंशा इनका कर्जदार रहेगा। सीनियर वाइस प्रधान अमनदीप सिंह नागी व उपप्रधान सुषमा रानी ने कंबोज व जलालपुर सहित समूह सदस्यों का धन्यवाद किया।

जिला यूथ कांग्रेंस के प्रधान निर्भय सिंह मिलटी, नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान रजिदर राजा, मार्केट कमेटी के चेयरमैन बलदेव सिंह गदो माजरा, ब्लाक समति चेयरमैन सर्वजीत मानकपुर,पैप्सू विकास बोर्ड के वाइस चेयरमैन विनय निरंकारी, व्यापार मंडल राजपुरा के चेयरमैन श्याम लाल आनंद, प्रधान नरिदर सोनी, मनमोहन मेहता, यूथ कांग्रेस राजपुरा के प्रधान वरुण मुंडेजा, महासचिव तरुण कटारिया,यूथ कांग्रेस नेता अंकित चौधरी, यश सिधी, कांग्रेसी नेता सुशील अरोड़ा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी