गुरु रविदास जी की 644वीं जयंती के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन निकाला

हम सभी को गुरु रविदास महाराज द्वारा दर्शाए सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 05:59 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 05:59 PM (IST)
गुरु रविदास जी की 644वीं जयंती  के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन निकाला
गुरु रविदास जी की 644वीं जयंती के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन निकाला

जागरण संवाददाता, पटियाला : 'हम सभी को गुरु रविदास महाराज द्वारा दर्शाए सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए।' यह बात समाज सेवक व वर्धमान महावीर अस्पताल के डायरेक्टर सौरभ जैन ने गुरु रविदास महाराज के प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन को आरंभ करवाते हुए कही। गुरु रविदास महाराज की 644वीं जयंती को समर्पित नगर कीर्तन गुरु रविदास मंदिर से शुरू हुआ और शहर के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरा। फूलों की वर्षा के साथ शहर वासियों ने स्वागत किया। उनके साथ अध्यक्ष कबीर दास, पीआरटीसी के चेयरमैन केके शर्मा, अशोक कुमार, रविदर सिंह भट्टी, भारत भूषण लवली, दीपक, विक्रम, राजन बठोई, धर्मपाल, अवतार सिंह कंठ, रंजीत जोती और अन्य लोग मौजूद थे। इससे पहले सौरभ जैन ने सुबह तफजलपुरा स्थित रविदास मंदिर में श्रद्धासुमन अर्पित किए और वहां पर रविदास जी को समर्पित लंगर की शुरुआत करवाई।

chat bot
आपका साथी