गुरु रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान

श्री गुरु रविदास जी के जन्म दिवस पर गुरुद्वारा रविदास बमना पत्ती से नगर कीर्तन निकाला गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 06:16 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 06:16 PM (IST)
गुरु रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान
गुरु रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान

जेएनएन, (समाना) पटियाला : श्री गुरु रविदास जी के जन्म दिवस पर गुरुद्वारा रविदास बमना पत्ती से नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन को समाना के विधायक काक राजिदर सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। पांच प्यारों की अगुआई में निकाले गए नगर कीर्तन के दौरान शहर के अलग अलग स्थानों पर स्वागती द्वार लगाए गए थे। नगर कीर्तन में शामिल सैकड़ों महिलाएं और पुरुष धार्मिक गुणगान कर पूरे वातावरण को धार्मिक रंग में रंग रहे थे। इसके अलावा फौजी बैंड, गतका पार्टियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया गया। शहर के विभिन्न बाजारों से होता हुआ नगर कीर्तन वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर समाप्त हुआ। श्री गुरु रविदास जी के जन्मदिवस पर विधायक काका राजिदर सिंह ने सभी शहरवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम सबको श्री गुरु रविदास जी के बताए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए। इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी प्रधान जगतार सिंह, पार्षद एडवोकेट अश्वनी गुप्ता, संदीप लूंबा, प्रदीप शर्मा, राजकुमार टिक्का, गुरजीत बल्ली, दीपु बाली और अन्य सदस्य हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी