चचेरी बहन का कत्ल करने वाला दो हफ्ते बाद भी काबू नहीं

बोलड़कलां गांव में चचेरी बहन को गोलियां मारने वाला आरोपित गुरिदर सिंह दो हफ्ते के बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 04:30 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 04:30 PM (IST)
चचेरी बहन का कत्ल करने वाला दो हफ्ते बाद भी काबू नहीं
चचेरी बहन का कत्ल करने वाला दो हफ्ते बाद भी काबू नहीं

जागरण संवाददाता, सनौर (पटियाला) : बोलड़कलां गांव में चचेरी बहन को गोलियां मारने वाला आरोपित गुरिदर सिंह दो हफ्ते के बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।

थाना सनौर इंचार्ज करमजीत सिंह ने कहा कि आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पार्टी लगातार छापेमारी कर रही है। आरोपित गुरिदर सिंह ने अपनी चचेरी बहन का 12 अक्टूबर को गोलियां मार कत्ल कर दिया था। 18 वर्षीय हरनीत कौर की शादी 28 अक्टूबर को होनी थी। शादी से पहले हरनीत कौर को फोन पर बातें करते देख गुरिदर सिंह शक करने लगा था कि कहीं शादी से पहले बहन भाग न जाए। इस शक के कारण उसने अपनी बहन के सिर में दो गोलियां मार कत्ल कर दिया था।

chat bot
आपका साथी