विधायक कंबोज ने कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट

नगर कौसिल चुनाव को लेकर राजपुरा के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज ने पुराना राजपुरा में कांग्रेस उम्मीदवारों के हक में प्रचार किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Feb 2021 07:53 PM (IST) Updated:Sun, 07 Feb 2021 07:53 PM (IST)
विधायक कंबोज ने कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट
विधायक कंबोज ने कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट

संस, राजपुरा (पटियाला) : नगर कौसिल चुनाव को लेकर राजपुरा के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज ने पुराना राजपुरा में कांग्रेस उम्मीदवारों के हक में प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड नंबर तीन से नीरज गोयल और वार्ड नंबर दो से बीबी जतिदर कौर वड़ैच के लिए वोट मांगे। वार्ड नंबर तीन में रखी मोहल्ला मीटिग में कंबोज ने कहा कि पिछली अकाली-भाजपा सरकार ने राजपुरा में विकास करवाने के बजाय सिर्फ अपना ही विकास किया है। लेकिन कांग्रेस की सरकार जब से पंजाब में सत्ता पर काबिज हुई है और नगर कौंसिल में लगभग दो वर्ष तक शासन करने के बाद इतने विकास कार्य करवाए हैं कि आज कोई भी ऐसा इलाका या वार्ड नहीं जहां पर विकास कार्य न हुए हों। उन्होंने कहा आज शिअद और भाजपा का ये हाल है कि उनके पास राजपुरा इलाके में उतारने के लिए अच्छे उम्मीदवार नहीं हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी पर बरसते हुए कंबोज कहा कि यह तो झूठों की पार्टी है। दिल्ली माडल राजपुरा में लाने की बात करने वाले देखें कि राजपुरा में कैसे विकास हुआ है। मौके पर नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन भुपिदर सैनी, गगनदीप जलालपुर, संजीव गोयल, राजेश बावा ने भी कांग्रेस उम्मीदवार को जिताने की अपील की।

chat bot
आपका साथी