विधायक कंबोज व जलालपुर ने श्रीराम मंदिर के लिए दिया दान

श्रीराम मंदिर को लेकर राजपुरा में केवल चार दिन में ही करीब छह लाख रुपये का दान जमा हो चुका है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 05:49 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 05:49 PM (IST)
विधायक कंबोज व जलालपुर ने श्रीराम मंदिर के लिए दिया दान
विधायक कंबोज व जलालपुर ने श्रीराम मंदिर के लिए दिया दान

संस, राजपुरा (पटियाला) : श्रीराम मंदिर को लेकर राजपुरा में केवल चार दिन में ही करीब छह लाख रुपये का दान जमा हो चुका है। मिनी वृंदावन के नाम से पहचान बना चुके राजपुरा की धर्मनिरपेक्षता और समन्वयता को बढ़ावा देने वाले कदम के तहत राजपुरा से कांग्रेस विधायक हरदयाल सिंह कंबोज ने एक लाख 11 हजार 111 रुपये और घनौर से कांग्रेस विधायक मदनलाल जलालपुर ने भी एक लाख 11 हजार 111 रुपये श्रीराम मंदिर निर्माण के तहत राशि का चेक समिति के सदस्यों को दिया।

विधायक कंबोज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर धर्म को सम्मान देती है और इसी सम्मान और भक्ति के कारण उन्होंने श्री राम मंदिर निर्माण में उक्त राशि का योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर बनने पर वह परिवार समेत दर्शन करने वहां जाएंगे।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या में भव्य मंदिर के निर्माण के लिए जन संपर्क और योगदान अभियान चला रहा है, जो 27 फरवरी तक चलेगा। राम मंदिर के निर्माण के लिए दान राशि एकत्रित करने के अभियान की शुरुआत हाल ही में शुरू हुई। समिति के संयोजक सुधीर अग्रवाल ने कहा कि समिति हर वर्ग के लोगों के पास जाकर धन संग्रह कर रही है क्योंकि श्री राम किसी एक धर्म या वर्ग के भगवान नहीं है बल्कि वह सभी धर्मों के लिए आदरणीय हैं। इस भावना को जागृत रखते हुए उनकी टीम सभी राजनीतिक, धार्मिक व समाजिक संस्थाओं के पास जाकर धन संग्रह कर रही है। इस अवसर पर विभाग प्रचारक जतिदर कुमार, राजन जमी, विशाल पुरी, हरिदर कोहली, विकास र्मा, बलदीप बल्लु, रविदर कुमार आदि अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी