बादशाहपुर बुलाकर बठिडा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म, चार खिलाफ मामला दर्ज

युवती को बठिडा से बादशाहपुर बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में चार लोगों पर केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 11:31 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 11:31 PM (IST)
बादशाहपुर बुलाकर बठिडा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म, चार खिलाफ मामला दर्ज
बादशाहपुर बुलाकर बठिडा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म, चार खिलाफ मामला दर्ज

जागरण संवाददाता, पटियाला: रेडिमेड कपड़ों का स्टाक दिखाने के बहाने युवती को बठिडा से बादशाहपुर बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में थाना घग्गा पुलिस ने दो अज्ञात व्यक्तियों समेत गुरदेव सिंह निवासी बादशाहपुर और कुलदीप सिंह निवासी किसौर थाना गुहला खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपितों ने बठिडा में रेडिमेड कपड़े बेचने का काम करने वाली युवती को बहाने से बादशाहपुर बुलाया। यहां पहले से बनाई साजिश के तहत चार व्यक्तियों उससे दुष्कर्म किया।

पुलिस कर दी शिकायत के अनुसार पीड़िता बठिडा में रेडिमेड कपड़े बेचने का काम करती है। इसके चलते उसकी पहचान गांव किसौर निवासी गुरदेव सिंह के साथ हो गई थी। 25 नवंबर को सुबह करीब नौ बजे गुरदेव सिंह ने पीड़िता को फोन करके कपड़ों का नया स्टाक आकर ले जाने के लिए कहा। पीड़िता बठिडा से बस में पातड़ां में दोपहर करीब एक बजे पहुंच गई। पीड़िता के अनुसार पातड़ां के संगरूर कैंचिया के पास गुरदेव के साथ एक अन्य व्यक्ति के साथ उसे कार में बैठाकर घग्गा की तरफ ले गए। घग्गा पहुंचकर वहां मौजूद कुलदीप सिंह को भी कार में बैठा लिया और गांव कलवाणू के पास बादशाहपुर से थोड़ा आगे एक मकान में ले गए। शिकायतकर्ता अनुसार मकान में पहले से ही एक अपाहिज व्यक्ति भी मौजूद था। इसके बाद सभी आरोपितों ने दुष्कर्म किया। आरोपित युवती को कार में बैठाकर पातड़ां छोड़कर चले गए। महिला ने सारी घटना की जानकारी रिश्तेदारों को दी। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस के पास दर्ज करवाई। एसआइ अमनदीप कौर ने बताया कि शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर चार व्यक्तियों खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

इससे पहले 2012 में भी बादशाहपुर में सामूहिक दुष्कर्म पीड़ता ने आरोपितों की गिरफ्तारी न होने और इंसाफ न मिलने पर जहरीली वस्तु निगलकर आत्म हत्या कर ली थी। इसके बाद हरकत में आए पुलिस विभाग ने कुछ अधिकारियों को सस्पेंड किया था।

chat bot
आपका साथी