पातड़ां में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर एक युवक ने 15 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 11:36 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 11:36 PM (IST)
पातड़ां में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार
पातड़ां में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, पातड़ां (पटियाला): थाना घग्गा के अंतर्गत आते इलाके में शादी का झांसा देकर एक युवक ने 15 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म कर दिया। इस मामले में पुलिस ने किशोरी के परिवार के बयानों पर आरोपित 19 वर्षीय पप्पू राम के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घग्गा पुलिस पार्टी ने आरोपित को शनिवार को काबू किया है और रविवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। घटना के अनुसार 26 फरवरी की रात 12 बजे के बाद किशोरी के घरवालों ने देखा कि वह घर में नहीं था। करीब 12 घंटे के बाद दिन के समय वह घर लौटी, जिसने बताया कि आरोपित शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ ले गया था। आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इलाके में छोड़कर फरार हो गया था। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित काबू कर लिया है।

-----------

किशारी को घर में अकेली देख दुष्कर्म की कोशिश

14 साल की किशोरी को घर में अकेला देख कर गांव के ही युवक ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपित युवक मौके से फरार हो गया। पीड़िता के पिता ने थाना बनूड़ में शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़िता का परिवार घर के पास ही नया मकान बना रहा है। शुक्रवार शाम को लड़की को नए मकान में जाते हुए आरोपित ने देख लिया था। कमरे में लड़की को अकेली देख कर आरोपित ने दुष्कर्म करने की कोशिश की तो लड़की ने शोर मचा दिया। लड़की की आवाज सुन कर घर वाले मौके पर पहुंचे तो आरोपित फरार हो गया। लड़की का मेडिकल करवाया है। पुलिस थाना बनूड़ में तैनात सब इंस्पेक्टर सतिदर कौर ने बताया कि शिकायत मिली है। पीड़िता नौंवी कक्षा में पढ़ती है। घटना के बाद पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है। आरोपित युवक रमेश कुमार गांव का ही रहने वाला है और अभी फरार है। आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।।

chat bot
आपका साथी