पहली कक्षा के छात्र से किया कुकर्म

फतेहगढ़ साहिब के एक गांव में पिता की उम्र के एक व्यक्ति ने छह वर्ष के बच्चे के साथ कुकर्म किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 02:22 AM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 02:22 AM (IST)
पहली कक्षा के छात्र से किया कुकर्म
पहली कक्षा के छात्र से किया कुकर्म

संवाद सहयोगी, सरहिद : फतेहगढ़ साहिब के एक गांव में पिता की उम्र के एक व्यक्ति ने छह वर्ष के बच्चे के साथ कुकर्म किया। कमरे में बच्चे के रोने की आवाज से आरोपित गुरप्रीत सिंह (33) पकड़ा गया। आरोपित के खिलाफ थाना फतेहगढ़ साहिब में मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार उसका बेटा क्षेत्र के एक स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ता है। मंगलवार शाम करीब बच्चा घर से ट्यूशन गया, लेकिन वहां नहीं पहुंचा। ट्यूशन से उसकी पत्नी को फोन आया, जिसके बाद वह बच्चे की तलाश करने लगे। आरोपित के घर के पास बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो अंदर देखने पर पता चला कि आरोपित बच्चे के साथ कुकर्म किया है। बताया जाता है कि आरोपित कुछ समय पहले भी एक बच्चे के साथ कुकर्म करते पकड़ा गया था। लेकिन बदनामी के डर से आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई थी।

chat bot
आपका साथी