किसानों को पराली न जलाने का दिया संदेश

जिले के करीब 225 सरकारी स्कूलों के 10 हजार विद्यार्थियों ने वातावरण को साफ रखने के लिए पराली न जलाने का संदेश दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 12:43 AM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 12:43 AM (IST)
किसानों को पराली न जलाने का दिया संदेश
किसानों को पराली न जलाने का दिया संदेश

जेएनएन, पटियाला : जिले के करीब 225 सरकारी स्कूलों के 10 हजार विद्यार्थियों ने वातावरण को साफ रखने के लिए पराली न जलाने का संदेश दिया है। विद्यार्थियों ने अपने अध्यापकों के साथ गांव -गांव में मार्च निकालकर पराली जलाने से होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक किया। डीसी कुमार अमित ने बताया कि इस बार श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व पर देश -विदेश से लाखों की संख्या में पंजाब पहुंचने शुरू हो गए है। जिसके लिए संगत की बड़ी स्तर पर आमद के मद्देनजर श्री गुरु नानक देव जी के संदेश को याद रखते पराली नहीं जलानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज जिले भर के 225 सरकारी स्कूलों के 10 हजार विद्यार्थियों और उनके साथ 650 के करीब अध्यापकों ने मार्च में भाग लिया और पराली न जलाने का प्रण लेते हुए किसानों को जागरूक किया। डीसी ने बताया कि पराली न जलाने से रोकने के लिए जिला प्रशासन, कृषि और किसान भलाई विभाग सहित अन्य संबंधित विभाग और पंजाब प्रदूषण रोकथाम बोर्ड पूरी तरह यत्नशील हैं।

chat bot
आपका साथी