चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, प्रदेश पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को देंगे ट्रेनिग

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अकाली दल से अलग होने के बाद जहां अपना आधार बढ़ाना शुरू कर दिया वहीं अब पार्टी आगामी चुनावों की तैयारी में जुट गई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Nov 2020 05:28 PM (IST) Updated:Wed, 18 Nov 2020 05:28 PM (IST)
चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, प्रदेश पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को देंगे ट्रेनिग
चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, प्रदेश पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को देंगे ट्रेनिग

जागरण संवाददाता, पटियाला : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अकाली दल से अलग होने के बाद जहां अपना आधार बढ़ाना शुरू कर दिया वहीं अब पार्टी आगामी चुनावों की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने कमान संभाल ली है और वे 22 नवंबर से 22 दिसंबर तक मंडल स्तर पर चलने वाले प्रशिक्षण कैंप में कार्यकर्ताओं को तैयार करेंगे। एक महीना चलने वाले इस ट्रेनिग प्रोग्राम में जिला स्तर से भी कुछ वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस बाबत जिला प्रधान हरिदर कोहली व जिला महामंत्री वरुण गोयल की देखरेख में सनौरी अड्डा में मंडल प्रधानों सहित वरिष्ठ वर्करों की बैठक हुई। इसमें कहा कि हर सदस्य मिशन चुनाव के लिए जुट जाए। बुधवार को सभी मंडल प्रधानों की बैठक में मंडल प्रधान व प्रभारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कैंप में उनको बताया जाएगा कि वे कैसे बूथ स्तर से प्रधानमंत्री को चुनने तक संकल्प शक्ति का प्रयोग करें। भाजपा हर स्तर के चुनाव के लिए तैयार है। प्रशिक्षण कैंप का संयोजक त्रिभुवन गुप्ता, सह संयोजक रकेश मंगला और व्यवस्था प्रमुख सुरेश वर्मा को बनाया गया है।

वर्करों से बैठक कर बनाएंगे रणनीति : गिन्नी

नगर कौंसिल के चुनावों की तैयारी शुरू करते हुए भाजपा ने रविदरपाल सिंह गिन्नी को राजपुरा का प्रभारी लगाया है। उन्होंने कहा कि उनको जो जिम्मेदारी मिली है वह उसे तनदेही से निभाएंगे। वह समाज में पैठ रखने वाले वर्करों को ही चुनाव के लिए तैयार करेंगे।

विनीत सहगल भाजपा के उपाध्यक्ष नियुक्त

शिअद छोड़कर भाजपा में शामिल हुए विनीत सहगल बिन्नी को भाजपा पटियाला शहरी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रधान हरिदर कोहली, उपाध्यक्ष वरुण जिदल और मीडिया इंचार्ज राहुल मेहता ने उनका स्वागत किया। कोहली ने बिन्नी को भाजपा की गतिविधियों की जानकारी दी और पार्टी के लिए के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया। बिन्नी ने प्रधान को विश्वास दिलवाया कि वे भाजपा की नीतियों को घर घर तक पहुंचाएंगे। (सुरेश कामरा)

chat bot
आपका साथी