पर्यावरण पार्क में मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित

नगर निगम की कमिश्नर पूनमदीप कौर ने पर्यावरण पार्क में राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने वाले तीन खिलाड़ियों का सम्मान किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 06:08 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 06:08 PM (IST)
पर्यावरण पार्क में मेडल लाने वाले  खिलाड़ियों को किया सम्मानित
पर्यावरण पार्क में मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, पटियाला : नगर निगम की कमिश्नर पूनमदीप कौर ने पर्यावरण पार्क में राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने वाले तीन खिलाड़ियों का सम्मान किया। उन्होंने पर्यावरण पार्क के प्रबंधकों की तरफ से इस पर्यावरण पार्क की संभाल करने की प्रशंसा की। नगर निगम कमिश्नर ने राष्ट्रीय स्तर पर डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने वाले कृपाल सिंह व शाटपुट में सिल्वर मेडल जीतने वाले मनप्रीत कौर जूनियर और दविदर सिंह का भी सम्मान किया। साथ ही कोच लखविदर सिंह को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों और पार्क प्रबंधकों को बधाई देते हुए इस पार्क की संभाल के लिए निगम की की तरफ से हर संभव सहायता करन का ऐलान किया। इस मौके पर पार्क के प्रधान जसपाल सिंह ढिल्लों ने मेहमानों को स्वागत किया। मंच संचालन सीनियर उप प्रधान रणधीर सिंह नलीना ने किया। समारोह में अमरजीत सिंह चौहान, बलबीर सिंह बलिग, सुखदेव सिंह विर्क, डा. अनिल गर्ग, गज्जण सिंह, बीएस गेरा, सुखदेव सिंह संधू, प्रिसिपल जसपाल सिंह, एचपीएस वालिया, वीके अग्रवाल, जोगा सिंह, रविदर चाहल, अंग्रेज सिंह, मनजीत सिंह चाहल और तरनजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी