सीवरेज समस्या हल नहीं होने पर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

निगम के आउटसोर्स मुलाजिमों की हड़ताल का असर अब जनता पर पड़ना शुरू हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 04:36 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 04:36 PM (IST)
सीवरेज समस्या हल नहीं होने पर 
निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन
सीवरेज समस्या हल नहीं होने पर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, पटियाला : निगम के आउटसोर्स मुलाजिमों की हड़ताल का असर अब जनता पर पड़ना शुरू हो गया है। वार्ड नंबर 31 में स्थित मथुरा कालोनी में गली नंबर एक खेड़े वाली गली में सीवरेज ओवरफ्लो हो रहा है। जिसके चलते इलाका निवासी परेशान हैं। इलाके के लोगों ने मंगलवार को निगम के खिलाफ रोष प्रदर्शन करके नारेबाजी की।

इस दौरान सबलोक सेवा मिशन पंजाब के प्रधान विजय कुमार शर्मा ने कहा कि इस समस्या के बारे में संबंधित पार्षद को कई बार जानकारी दी, बावजूद इसके समस्या जस की तस है। इलाके में सीवरेज का पानी सड़कों पर जमा हो रहा है। यहां से गुजरना भी मुश्किल हो चुका है। इलाके में बीमारी फैलने का डर है। इलाका निवासी संतोष, नागेंद्र कुमार, सुदेश रानी व शांता देवी ने कहा कि इस समस्या को लेकर पार्षद जसपाल कौर से मुलाकात की थी, पर पार्षद ने समस्या खत्म करने के बजाय सिर्फ आश्वासन दिया है। इसके चलते आज भी इस समस्या से जूझ रहे हैं। इलाके के लोगों ने कहा कि अगर इसके बाद भी पार्षद व निगम अधिकारियों ने समस्या का समाधान नहीं किया तो इस संघर्ष को और तेज किया जाएगा।

इस संबंध में निगम के सीवरेज के एसडीओ परमिदर सिंह ने कहा कि करीब 120 कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे हैं। जिसके चलते शहर भर में सीवरेज की समस्या को हल करने में समय लग रहा है। एसडीओ ने बताया कि उनके पास करीब 20 रेगुलर कर्मचारी हैं, जो पब्लिक कंप्लेट पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर इस समस्या को हल करवाने का प्रयास करेंगे।

chat bot
आपका साथी