वार्ड 18 में दर्जनों परिवारों ने थामा हाथ

वीरवार को वार्ड 18 में दर्जनों परिवारों ने विधायक कंबोज द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों अथवा उनकी नीतियों से खुश होकर पार्षद राजेश कुमार की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 07:58 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 07:58 PM (IST)
वार्ड 18 में दर्जनों परिवारों ने थामा हाथ
वार्ड 18 में दर्जनों परिवारों ने थामा हाथ

संस, राजपुरा (पटियाला) : वीरवार को वार्ड 18 में दर्जनों परिवारों ने विधायक कंबोज द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों अथवा उनकी नीतियों से खुश होकर पार्षद राजेश कुमार की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। इस अवसर पर विधायक हरदियाल सिंह कंबोज व यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष निर्भय सिंह मिल्टी ने सभी का सम्मान करते हुए उन्हें बनता मान समान देने की बात की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें वर्करों को पूरा मान सम्मान दिया जाता है। इस अवसर पर पार्षद राजेश कुमार, कांग्रेसी नेता पवन पिका, पार्षद डिम्पी राणा, सुशील अरोड़ा, सुखविदर सिंह, जसवंत सिंह, रुलदा सिंह, नारंग सिंह, कुलवीर सिंह, छोटा सिंह, बिदर कौर, हरजीत कौर, मलकीत कौर, जोगिदर कौर, जसपाल कौर, गुरमीत कौर सहित कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी