महारानी क्लब ने दीपावली के उपलक्ष्य में समारोह करवाया

महारानी लेडीज क्लब के सदस्यों ने दीपावली के उपलक्ष्य में प्रधान पिकी चन्नी की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 05:07 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 05:07 PM (IST)
महारानी क्लब ने दीपावली के उपलक्ष्य में समारोह करवाया
महारानी क्लब ने दीपावली के उपलक्ष्य में समारोह करवाया

जागरण संवाददाता, पटियाला : महारानी लेडीज क्लब के सदस्यों ने दीपावली के उपलक्ष्य में प्रधान पिकी चन्नी की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन किया। समारोह में संगीता पांडव व मधु ने खूबसूरत सजावट करते हुए खूब तारीफ बटोरी, वहीं, संगीता, कंचन व मीनू ने आकर्षक रंगोली से सबको प्रभावित किया।

प्रधान पिकी चन्नी ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि सदस्यों को त्योहार के मद्देनजर प्रोत्साहित करने के लिए यह समारोह आयोजित किया था। जिसमें सभी को तंबोला खेलने का मौका देते हुए इनाम भी बांटे गए। इस मौके पर दीपक, वस्त्र, ज्वेलरी, ब्यूटी प्रोडक्ट व हैंडलूम के स्टाल लगाए गए। समारोह में मौजूद उपप्रधान वंदना भरत व सेक्रेटरी सीमा मित्तल ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी दीपावली पर सभी सदस्यों ने सेफ दीपावली मनाने का फैसला किया है। वहीं, प्रधान पिकी चन्नी ने कहा कि सरकार ने दीपावली मनाने के लिए आतिशबाजी चलाने के लिए समय निर्धारित किया है, जिसका पालन जरूर करें। उन्होंने सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि दीपावली पर बिना पटाखे फोड़े त्योहार मनाने की कोशिश करनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी