लोक भलाई ट्रस्ट ने 800 परिवारों को पेंशन और सामान बांटा

लोक भलाई चेरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंद परिवारों के लिए पेंशन वितरण समारोह शिव मंदिर में आयोजित किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 11:35 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 11:35 PM (IST)
लोक भलाई ट्रस्ट ने 800 परिवारों को पेंशन और सामान बांटा
लोक भलाई ट्रस्ट ने 800 परिवारों को पेंशन और सामान बांटा

संस, राजपुरा (पटियाला) : लोक भलाई चेरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंद परिवारों के लिए पेंशन वितरण समारोह शिव मंदिर में आयोजित किया। समारोह के दौरान 800 जरूरतमंद परिवारों को पेंशन के साथ सामान दिया गया। इस मौके महंत लाल गिरी महाराज पीठाधीश्वर शानालेश्वर शिव मंदिर नलास, भारतीय बहावलपुरी महासंघ के राष्ट्रीय प्रधान मदन लाल हसीजा ने लोक भलाई ट्रस्ट ने विशेष मेहमान के तौर पर शिरकत की। संस्था की तरफ से हर माह की तरह इस बार भी 800 जरूरतमंदों को 150 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से पेंशन व जरूरत का सामान भी वितरित किया गया।

मदन लाल हसीजा ने बताया कि समाजसेवी संस्थाओं के चलते हजारों जरूरतमंद परिवार सहायता प्राप्त कर रहे हैं। सरकार की जहां पर भी स्कीम कारगार साबित न हो सके। वहां लोक भलाई ट्रस्ट जैसी संस्थाएं निस्वार्थ भावना से लोगों की मदद का साधन बनती हैं। रोटरी क्लब के प्रधान राकेश मेहता ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में संस्था के प्रधान जगदीश जग्गा व अन्य सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि गरीब व जरूरतमंद परिवारों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है।

जगदीश जग्गा ने कहा कि इस संस्था से पेंशन लेने वाले जरूरतमंद नहीं बल्कि उनके पारिवारिक सदस्य है। उन्होंने कहा कि वह बहावलपुरी समाज के मार्गदर्शन पर चलकर कार्य को गति देने का कार्य करूंगा। इस मौके पर आम आदमी पार्टी ब्लाक इंचार्ज प्रधान दिनेश मेहता, शनिदेव मंदिर सभा के प्रधान अशोक कालड़ा, कपड़ा एसोसिएशन के प्रधान पवन मदान, समाज सेवी नरेश आहूजा, मुनीष कुमार, प्रवीण मुंजाल, साहिल सपरा, चिकी सहजड़ा, डिकी छाबड़ा, दीपू स्पेशल, पूर्व पार्षद पवन मुखिजा, टिकू अरोड़ा, मनमोहन सचदेवा, नरेश कुमार, दीपक चावला, गुरपाल सिंह, बलविदर सिंह विर्क, प्रवीन सूर्यवंशी, ओम प्रकाश मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी