लाकडाउन साहित्य वीर का किया विमोचन

पटियाला हिदी भाषा सम्मेलन ने अंतरराष्ट्रीय आनलाइन काव्य-गोष्ठी करवाई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 03:44 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 03:44 PM (IST)
लाकडाउन साहित्य वीर का किया विमोचन
लाकडाउन साहित्य वीर का किया विमोचन

जेएनएन, पटियाला : हिदी भाषा सम्मेलन ने अंतरराष्ट्रीय आनलाइन काव्य-गोष्ठी करवाई। जिसकी अध्यक्षता संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष हर्षकुमार हर्ष ने की। डा. रविभूषण गोष्ठी में विशेष अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। गोष्ठी का संचालन एवं संयोजन डा. पूनम गुप्त ने किया।

डा. पूनम गुप्त द्वारा संपादित पुस्तक लाकडाउन साहित्य वीर का विमोचन किया गया। इस पुस्तक में विभिन्न कवियों द्वारा कोरोना काल में उत्पन्न हुई परिस्थितियों से संबंधित समस्याओं को बखूबी उकेरा गया है।

डा. रविभूषण ने पुस्तक लाकडाउन साहित्य वीर के विमोचन के लिए संस्था अध्यक्ष हर्षकुमार हर्ष एवं संपादक डा. पूनम गुप्त को लाकडाउन के दौरान किए गए इस सुंदर, सकारात्मक कार्य के लिए बधाई दी।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में नवरात्र पर्व एवं विजयादशमी के उपलक्ष्य में रचना पाठ का दौर चला। इस दौरान मास्को रूस से श्वेता सिंह उमा, त्रिपुरा से सुधीर आनंद, बिहार से एनके साहू ने विशेष रूप से शिरकत की। पटियाला से सरिता नोहरिया ने आज के रावण के विषय में कविता सुनाई। किरण गर्ग एवं डा. पूनम गुप्त ने भगवती दुर्गा की आराधना में भजन प्रस्तुत किया। सुषमा सभरवाल, कमला कौशल, किरण सिगला, डा. दीपशिखा, सुनील शर्मा, एवं मंजीत कौर ने भी सुंदर कविताएं प्रस्तुत कीं।

chat bot
आपका साथी