लेफ्टिनेंट बेटी को मिले सम्मान से पिता का सीना फº से चौड़ा

जंगपुरा गांव में वुमन-डे के मौके पर ब्लाक स्तर पर समारोह करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Mar 2021 07:23 PM (IST) Updated:Mon, 08 Mar 2021 07:23 PM (IST)
लेफ्टिनेंट बेटी को मिले सम्मान 
से पिता का सीना फº से चौड़ा
लेफ्टिनेंट बेटी को मिले सम्मान से पिता का सीना फº से चौड़ा

जेएनएन, बनूड़ (पटियाला) : जंगपुरा गांव में वुमन-डे के मौके पर ब्लाक स्तर पर समारोह करवाया गया। पंचायत समिति राजपुरा द्वारा करवाए गए समारोह में इंडियन नेवी में बतौर लेफ्टिनेंट नियुक्त लड़की को सम्मानित किया गया। लेफ्टिनेंट जसलीन कौर के पिता कुलदीप सिंह ने कहा कि बेटी की पोस्टिंग दिल्ली में है। उन्होंने कहा कि बेटी को मिले सम्मान से सीना फº से चौड़ा हो गया है।

प्राइवेट स्कूल में डायरेक्टर की सेवा निभा रहे कुलदीप सिंह ने कहा कि साल 2018 बैच में पंजाब स्टेट से जसलीन इंडियन नेवी के लिए चुनी जाने वाली इकलौती थी। कुलदीप ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना नाम स्थापित कर रही हैं। उन्हें सम्मान देना हमारा फर्ज है। पंचायत समिति द्वारा आयोजित समारोह में हलका विधायक राजपुरा की पत्नी गुरजीत कौर मुख्य मेहमान थी। मौके पर आईटीआइ राजपुरा की लड़कियों ने कोरियोग्राफी, गिद्दा और नाटक के जरिए किसानों की समस्या को बाखूबी पेश किया। सेल्फ हेल्प ग्रुप ने लगाई एग्जीबिशन

गांव जंगपुरा के सेल्फ हेल्प ग्रुप की तरफ से अपने हस्तकला के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। ग्रुप सदस्य गुरजीत कौर ने कहा कि महिलाए अपने पैरों पर खड़ी होकर समाज में अपना नाम कमा रही हैं। सरकार की तरफ से भी महिलाओं के लिए कार्य किए जा रहे हैं। इस मौके पर एरिया की पंच सरपंच महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। समागम में नैब सिन मनौली सूरत, खजान सिंह हुलका, सरबजीत सिंह माणकपुर, सरपंच बिल्ला जंगपुरा, बहादुर सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी