शंभू से दिल्ली बार्डर पर जाने के लिए बड़ी संख्या में किसान रवाना, कोरोना नियमों का पालन नहीं

कृषि कानूनों के विरोध में सिघू व टिकरी बार्डर में शामिल होने के लिए बठिडा फिरोजपुर व मोगा तीन जिलों से संयुक्त किसान मोर्चा का काफिला शनिवार को शंभू बैरियर से रवाना हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 12:15 AM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 12:15 AM (IST)
शंभू से दिल्ली बार्डर पर जाने के लिए बड़ी संख्या में किसान रवाना, कोरोना नियमों का पालन नहीं
शंभू से दिल्ली बार्डर पर जाने के लिए बड़ी संख्या में किसान रवाना, कोरोना नियमों का पालन नहीं

संस, राजपुरा (पटियाला) : कृषि कानूनों के विरोध में सिघू व टिकरी बार्डर में शामिल होने के लिए बठिडा, फिरोजपुर व मोगा तीन जिलों से संयुक्त किसान मोर्चा का काफिला शनिवार को शंभू बैरियर से रवाना हुआ। दिल्ली जाने के लिए काफी संख्या में महिलाएं, बच्चे व बजुर्ग शामिल थे लेकिन साथ ही इनमें कोरोना नियमों के प्रति लापरवाही नजर आई।

बैरियर के नजदीक काफी संख्या में वाहन ही सड़कों पर नजर आए। किसान नेता कारों, जीपों व अन्य वाहनों में दिल्ली की तरफ गए। भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी प्रदेश महासचिव बलदेव सिंह, जिला अध्यक्ष पुरूषोतम सिंह महरोज, भाकियु चढ़ूनी अध्यक्ष बजिंद्र सिंह कंबोज, किसान नेता परमजीत सिंह, मन्नी सिंह बरनाला, हरभजन सिंह, परविंद्र सिंह, गुलजार सिंह सलेमपुर जटां, प्रेम सिंह भंगू, पवन कुमार सोगलपुर, चरनजीत सिंह झुगियां, मनिंद्रजीत सिंह, गुरदीप सिंह रूड़की, गुरजीत सिंह धनोआ, गुरदीप सिंह कपूरी, सिमरनजीत सिंह ने कहा कि सारा दिन खेतों में पसीना बहाने वाले किसानों को कोरोना से डर नहीं लगता। किसानों ने कहा कि पिछले वर्ष जब कोरोना की शुरुआत हुई थी तो केंद्र सरकार ने न तो उसकी रोकथाम के इंतजाम किए और न ही आक्सीजन के प्लांट लगाए। इतना ही नहीं, सेहत कर्मियों की भर्ती भी नहीं की गई जिसका परिणाम आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। किसानों ने कहा कि हर पांच दिन बाद पंजाब के विभिन्न जिलों से किसानों के जत्थे रवाना होंगे। इसके लिए 20 व 25 मई को आठ जिलों से जत्थे रवाना होंगे जिनका मुख्य केन्द्र शंभू बैरियर होगा। पंजाब-हरियाणा सीमा पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध

दिल्ली की तरफ पंजाब भर से सैकड़ों की संख्या में जा रहे किसानों के वाहनों को देखते हुए पंजाब-हरियाणा सीमा पर पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है। धरने में जा रहे लोगों से शांति व संयम बरतने की अपील की जा रही है पुलिस की तरफ से पूरी मुस्तैदी बरती जा रही है। दिल्ली की तरफ जा रहे किसी भी वाहन चालक को बेवजह नहीं रोका जा रहा। पंजाब के बाहर जाने वाले किसानों को नहीं रोक सकते

शंभू पुलिस थाना प्रभारी गुरमीत सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए उचित प्रबंध किए गए हैं और प्रदेश में आने वालों के दस्तावेज चेक करने के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जा रहा है। सैकड़ों की संख्या में दिल्ली जा रहे किसानों के सवाल पर उन्होंने बताया कि पंजाब से बाहर जाने वाले किसानों को रोकने के लिए हमें कोई आदेश नहीं मिला है।

chat bot
आपका साथी