विचाराधीन महिला कैदी ने सहायक सुपरिटेंडेंट पर किया हमला, केस दर्ज

थाना सदर नाभा के अंतगर्त आते जिला जेल में बंद महिला हवालाती जगजीत कौर ने सहायक सुपरिटेंडेंट धनवंत कौर पर हमला कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 07:44 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 07:44 PM (IST)
विचाराधीन महिला कैदी ने सहायक सुपरिटेंडेंट पर किया हमला, केस दर्ज
विचाराधीन महिला कैदी ने सहायक सुपरिटेंडेंट पर किया हमला, केस दर्ज

जागरण संवाददाता, नाभा (पटियाला) : थाना सदर नाभा के अंतगर्त आते जिला जेल में बंद महिला हवालाती जगजीत कौर ने सहायक सुपरिटेंडेंट धनवंत कौर पर हमला कर दिया। घटना 15 अप्रैल की है, जिसके बाद उसने महिला वार्ड में तैनात पेस्को मुलाजिम से रजिस्टर छीनकर इसके पन्ने फाड़ दिए। सहायक सुपरिटेंडेंट के बयान पर सदर नाभा पुलिस ने हवालाती जगजीत कौर निवासी गांव सयाड़ थाना मलौद, जिला लुधियाना के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना सदर नाभा इंचार्ज सुखदेव सिंह ने कहा कि जेल से मिले लेटर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है लेकिन अभी महिला को प्रोडक्शन वारंट पर नहीं लिया है।

जगजीत कौर के खिलाफ कई मामले चल रहे हैं, जिस वजह से वह जेल में बंद है। कुछ समय पहले उसका नाइजीरियन महिला कैदी से झगड़ा हो गया था, इस महिला को जमानत मिल गई। जमानत मिलने की वजह से उसे रिहा किया जा रहा था तो जगजीत ने एतराज जताना शुरू कर दिया। उसने सहायक सुपरिटेंडेंट धनवंत कौर के साथ बदसुलूकी करते हुए चाबियां छीनने की कोशिश की ताकि नाइजीरियन कैदी को छोड़ा न जा सके। जब उसे रोकने की कोशिश की तो जगजीत ने महिला वार्ड में बंदियों की वीडियो मुलाकात करवाने वाले पेस्को मुलाजिम विक्रमजीत सिंह के हाथ से रजिस्टर छीन लिया। रजिस्टर छीनने के बाद इसके पन्ने फाड़ दिए। बता दें कि जगजीत कौर ने चंडीगढ़ में तैनात एक आइपीएस अधिकारी के खिलाफ साल 2013 में कई दिन तक लगातार धरना लगाया था, उसका आरोप का दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने इंसाफ दिलाने के बजाय आरोपितों की मदद की।

chat bot
आपका साथी