बुद्धू को समस्या है तो बताएं, हल होगा : मल्होत्रा

कांग्रेस पार्षद द्वारा मेयर संजीव शर्मा बिट्टू के खिलाफ दिए बयान से शहर में हलचल मच गई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 08:59 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 08:59 PM (IST)
बुद्धू को समस्या है तो बताएं, हल होगा : मल्होत्रा
बुद्धू को समस्या है तो बताएं, हल होगा : मल्होत्रा

जागरण संवाददाता, पटियाला : कांग्रेस पार्षद द्वारा मेयर संजीव शर्मा बिट्टू के खिलाफ दिए बयान से शहर में हलचल मच गई है। शहर में उठे कांग्रेस के विवाद को शांत करने के लिए आज जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के जिला प्रधान केके मल्होत्रा सहित पीआरटीसी के चेयरमैन केके शर्मा व पनसप के सीनियर उपचेयरमैन नरिदरपाल लाली ने प्रेस कांफ्रेंस की। प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि कांग्रेस की इससे काफी बदनामी हुई है। इसलिए किसी भी कांग्रेसी के मन में अगर गुस्सा है तो वो सीधे तौर पर केके मल्होत्रा को मिलकर अपनी बात रख सकता है। सीधे तौर पर अखबारों में बयान देना अथवा खबरें छपवाने को मन में कड़वाहट और बढ़ती है।

गौर हो कि कुछ दिन पहले वार्ड 44 से पार्षद और पनसप के वाइस चेयरमैन कृष्ण चंद बुद्धू के मेयर बिट्टू के खिलाफ दिए बयान के बाद कांग्रेस नेताओं द्वारा उनका इस्तीफा मांगने से कांग्रेस की काफी बदनामी हुई है। बुद्धू कई बार बागी होकर चुनाव लड़े। अकाली दल का समर्थन लेकर एमसी बने परंतु पार्टी ने फिर भी उनको मान सम्मान दिया और 2017 में नगर निगम मतदान में बुद्धू को टिकट दी। अब बुद्धू को पनसप का वाइस चेयरमैन लगाया। बुद्धू की ब्यानबाजी से लगता है वह विरोधी पार्टी के हाथों में चल रहे हैं। यह पार्टी को कमजोर करने की साजिश है। मल्होत्रा ने कहा कि कृष्ण चंद बुद्धू को यदि कोई समस्या है तो वह पार्टी को अपनी बात बताएं, उसका हल किया जाएगा। वे लीडरशिप के खिलाफ ब्यानबाजी करने से गुरेज करें। मौके पर संतोख सिंह सचिन शर्मा, जसबीरइंदर ढींडसा, विश्वास सैनी, अनिल मेहता, अनिल मंगला, नरिंदर लाली, बिमला शर्मा, केके सहगल, सुरेश गोगिया, सुरिंदरजीत सिंह, ऊधम सिंह कंबोज, वेद कपूर, नरेश दुग्गल, अतुल जोशी, सोनू संगर, राजेश मंडौरा, किरण ढिल्लों, रणजीत सिंह निकड़ा, हरदेव सिंह बल्ली, अनुज खोसला, निखिल, मनी गर्ग, विजय गुप्ता, राजीव श्मां, मनीषा उप्पल, बलविन्दर सिंह ग्रेवाल व संदीप सिगला मौजूद रहे। बुद्धू ने फिर लाली पर उठाए सवाल

पार्षद किशन चंद बुद्धू ने एक बार फिर प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा कि पनसप के उप चेयरमैन नरिदरपाल लाली ने उन पर सवाल उठाए हैं कि उन पर लाल मिर्च में पाउडर मिलाने, स्मैक बेचने व दड़ा सट्टा का केस चल रहा है। उन्होंने कहा कि अगर ये आरोप साबित हो जाएं तो वह राजनीति छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि लाली को लड़ाई झगड़ा करने सहित मकान पर कब्जा करने की सजा हो चुकी है। इसलिए वे मुझ पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लाली या तो लगाए गए आरोपों को साबित करें या फिर माफी मांगे, वरना मैं उन पर मानहानि का दावा करूंगा।

chat bot
आपका साथी