कंबोज ने इंटरलाकिंग टाइल्स निर्माण शुरू करवाया

राजपुरा (पटियाला) फोकल प्वाइंट एरिया के सीनियर कांग्रेसी नेता सुखदेव सिघ बासमा बलविदर सिंह कोटला करमजीत सिंह गांधी गुरदर्शन सिंह की सांझी के नेतृत्व में सत्कार विहार कालोनी की सड़कों के नवीनीकरण के दौरान राजपुरा के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज 50 लाख रुपये की बनने वाली इंटरलाकिग सड़क की शुरुआत करवाई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 07:03 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 07:03 PM (IST)
कंबोज ने इंटरलाकिंग टाइल्स निर्माण शुरू करवाया
कंबोज ने इंटरलाकिंग टाइल्स निर्माण शुरू करवाया

संस, राजपुरा (पटियाला) : फोकल प्वाइंट एरिया के सीनियर कांग्रेसी नेता सुखदेव सिघ बासमा, बलविदर सिंह कोटला, करमजीत सिंह गांधी, गुरदर्शन सिंह की सांझी के नेतृत्व में सत्कार विहार कालोनी की सड़कों के नवीनीकरण के दौरान राजपुरा के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज 50 लाख रुपये की बनने वाली इंटरलाकिग सड़क की शुरुआत करवाई। विधायक कंबोज ने कहा कि फोकल प्वाइंट अधीन पड़तीं सभी कालोनियों के विकास कार्य पहल के आधार पर करवाए जाएंगे और फोकल प्वाइंट के पार्क में दीवाली से पहले ओपन जिम लगवाकर कालोनी निवासियों को तोहफा दिया जाएगा। कंबोज ने यूथ कांग्रेस जिला पटियाला के प्रधान निरभय सिंह मिल्टी कंबोज और नगर कौंसिल के पूर्व उपप्रधान अमनदीप सिंह नागी के नेतृत्व में डालीमा विहार, नजदीक भाटिया पेट्रोल पंप और विकास नगर में पौने दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इंटरलाकिग सड़कों और अन्य विकास कार्यो के नींवपत्थर रखकर शुरुआत करवाई । विधायक कंबोज ने कहा कि राजपुरा में 30 करोड़ रुपये के विकास कार्य शुरू करवाए जा रहे हैं और हर एक वार्ड में रहते विकास कार्य पहल के आधार पर करवाए जाएंगे। इस अवसर पर सीनियर कांग्रेसी नेता एडवोकेट सुच्चा सिंह राठौर, सतीश राणा, गुरनाम सिंह, नूर मुहम्मद, मनदीप सिंह, डा. सतपाल, जतिदर कौर वड़ैच मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी