महिलाओं के बिना समाज अधूरा : कंबोज

समाजसेवी संस्था नन्हा प्रयास की तरफ से प्रधान विजय राजे की देखरेख में स्थानीय शिवाजी पार्क में नारी दिवस को समर्पित एक समारोह करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 08:03 PM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 08:03 PM (IST)
महिलाओं के बिना समाज अधूरा : कंबोज
महिलाओं के बिना समाज अधूरा : कंबोज

संस, राजपुरा (पटियाला) : समाजसेवी संस्था 'नन्हा प्रयास' की तरफ से प्रधान विजय राजे की देखरेख में स्थानीय शिवाजी पार्क में नारी दिवस को समर्पित एक समारोह करवाया गया। जिसमें मुख्य मेहमान की तरफ से विधायक हरदयाल सिंह कंबोज उनकी पत्नी गुरमीत कौर कंबोज और बहू संदीप कंबोज पहुंचे। जबकि नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान नरिदर शास्त्री, पार्षद जतिदर कौर वड़ैच समेत नई चुनी गई महिला पार्षद और शहर की समाज में अहम रोल अदा करन वाली नामी महिलाएं विशेष तौर पर समारोह में शामिल हुई। संस्था की तरफ से उनके नाम की प्लेटें और फूलों के गुलदस्ते देकर विशेष सम्मान किया गया।

समारोह के दौरान विभिन्न स्कूलों की छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम, पेंटिग, कुकिग, कैलिग्राफी, प्लांट क्लाज के मुकाबले करवाए गए और विजेता बच्चों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विभिन्न वस्तुओं के स्टाल भी लगाए गए थे। मौके पर विधायक कंबोज ने कहा कि महिलाओं के बिना समाज अधूरा है और कोई भी मर्द महिला शक्ति के बिना कामयाब नहीं हो सकता। मौके पर शकुन शाही, प्रीति बिद्रा, दीपिका मित्तल, सुषमा जैन, रश्मी गोगिया, सुषमा सिगला, ऋतु गुप्ता, रेनू गोयल, टीना मित्तल समेत ओर संस्था सदस्य और उनके पति मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी