इसरो परीक्षा पास करने पर कमल शर्मा को सम्मानित किया

इसरो की वैज्ञानिक परीक्षा पास करने वाला गांव मग्घर साहिब निवासी कमल शर्मा ने सनौर इलाके का गौरव बढ़ाया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 11:10 PM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 11:10 PM (IST)
इसरो परीक्षा पास करने पर कमल शर्मा को सम्मानित किया
इसरो परीक्षा पास करने पर कमल शर्मा को सम्मानित किया

जागरण संवाददाता, पटियाला : इसरो की वैज्ञानिक परीक्षा पास करने वाला गांव मग्घर साहिब निवासी कमल शर्मा ने सनौर इलाके का गौरव बढ़ाया है। यूथ कांग्रेस नेता मनसिमरत सिंह शैरी रियाड़ ने डा. नवजोत कौर सिद्धू की अध्यक्षता में शनिवार को कमल शर्मा को सम्मानित किया। शैरी रियाड़ ने कहा कि युवा कमल शर्मा ने इलाके में ही नहीं बल्कि देशभर में एक मिसाल कायम की है। उसने परीक्षा में पंजाब में पहला और भारत में तीसरा स्थान हासिल कर पटियाला शहर का सम्मान बढ़ाया है। इस मौके पर गुरविदर सिंह सनौरिया, सुरिदर सिंह, गगन समाना, जतिदर, मनप्रीत ग्रेवाल, अमृत ग्रेवाल, डाक्टर गब्बर, रणजोध, तरनदीप व अन्य मेंबर मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी