जायंट्स ग्रुप ने वृद्ध आश्रम में दिया जरूरत का सामान

जायंट्स ग्रुप आफ राजपुरा की ओर से वृद्ध आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के लिए राशन करियाना खाने-पीने का सामान व नगदी देकर उनका हौसला बढ़ाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 05:54 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 05:54 PM (IST)
जायंट्स ग्रुप ने वृद्ध आश्रम में दिया जरूरत का सामान
जायंट्स ग्रुप ने वृद्ध आश्रम में दिया जरूरत का सामान

संस, राजपुरा (पटियाला) : जायंट्स ग्रुप आफ राजपुरा की ओर से वृद्ध आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के लिए राशन, करियाना, खाने-पीने का सामान व नगदी देकर उनका हौसला बढ़ाया। ग्रुप के प्रधान शाम सुंदर सिगला व महासचिव प्रदीप नंदा ने बताया कि जायंट्स ग्रुप हमेशा समाजसेवी कार्यों में पहले पायदान पर रहा है। ग्रुप के सभी सदस्य निस्वार्थ भावना से समाज सेवा के प्रोजेक्ट चलाकर हजारों जरूरतमंद परिवारों का सहारा बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रुप की ओर से समय-समय पर समाज सेवा के कैंप लगाने के अलावा जरूरतमंद परिवारों की गरीब लड़कियों के विवाह, स्कूली बच्चों को स्कालरशिप के अलावा हर प्रकार की सहायता, लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगार के साधन मुहैया करवाना, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग व व्हील चेयर सहित उनके उपचार में भी सहायता दी जाती है।

सिगला ने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से समाज सेवा के प्रोजेक्ट चलाए जा रहे है। इतना ही नहीं, वृद्ध आश्रम, गोशाला व कुष्ट आश्रम में ग्रुप के सदस्य हर वर्ष खुद जाकर अपने हाथों से उनकी मदद करते आ रहे हैं। इस अवसर पर ग्रुप के प्रधान शाम सुंदर सिगला, महासचिव प्रदीप नंदा, चीफ पैट्रन देवकी नंदन, कोषाध्यक्ष विजय भटेजा, डायरेक्टर मुकेश गुजराल, एडवोकेट चिरंजीव खुराना, कीर्ति भूषण, रतन सोटा, वृद्व आश्रम के अध्यक्ष ओपी अरोड़ा, महासचिव अशोक प्रेमी आदि के अलावा कई अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी