जसविदर कत्ल केस : पुलिस ने की छापामारी, आरोपित नहीं पकड़े गए

थाना सिविल लाइन के अंतर्गत आते प्रताप कालोनी निवासी जसविदर कौर के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 04:28 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 04:28 PM (IST)
जसविदर कत्ल केस : पुलिस ने की छापामारी, आरोपित नहीं पकड़े गए
जसविदर कत्ल केस : पुलिस ने की छापामारी, आरोपित नहीं पकड़े गए

जागरण संवाददाता ,पटियाला : थाना सिविल लाइन के अंतर्गत आते प्रताप कालोनी निवासी जसविदर कौर के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम हुआ। जसविदर कौर के पति सुखविदर सिंह के पटियाला पहुंचने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। उधर, जसविदर कौर के भाई गुरध्यान सिंह निवासी निजामणी वाला की शिकायत पर जसविदर के जेठ के बेटे गुरसेवक सिंह व गुरमीत सिंह उर्फ बब्बू निवासी गांव ननानसू को नामजद किया था। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पार्टी ने गांव में छापामारी की लेकिन दोनों ही आरोपित फरार मिले। थाना सिविल लाइन इंचार्ज सुखविदर सिंह ने कहा कि हत्या की वजह को लेकर कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर मामला सुलझा लिया जाएगा। जसविदर कौर का पति सुखविदर सिंह हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में फौज में तैनात है। जसविंदर घर पर 12 साल के बेटे हरजोत व बेटी के साथ रहती थी। बेटी 28 नवंबर को सहेली के घर गई हुई थी। घर पर जसविदर कौर व उसका बेटा अकेले थे। इसी का फायदा उठाते हुए आरोपितों ने मां व बेटे पर हमला किया था, जिसमें मां की मौत हो गई।

---------

दूसरे दिन भी तरसेम कत्ल केस में सुराग नहीं लगा

थाना घग्गा इलाके में आते गांव कलवाणु में घर के मालिक तरसेम सिंह की गोली मार हत्या करने की जांच करने के लिए डीएसपी भरपूर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिवार से पूछताछ भी की लेकिन कत्ल करने वाले आरोपितों का सुराग नहीं लगा है। पुलिस का दावा है कि आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी