लीला भवन में जसप्रीत पर हमला के बाद फायरिग भी हुई थी, केस दर्ज

चौकी माडल टाउन के तहत आते लीला भवन इलाके में शनिवार देर शाम झगड़े के बाद चाकू मारकर जसप्रीत सिंह को जख्मी करने के मामले में आरोपित नामजद कर लिए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Mar 2021 05:56 PM (IST) Updated:Tue, 09 Mar 2021 05:56 PM (IST)
लीला भवन में जसप्रीत पर हमला के 
बाद फायरिग भी हुई थी, केस दर्ज
लीला भवन में जसप्रीत पर हमला के बाद फायरिग भी हुई थी, केस दर्ज

जागरण संवाददाता, पटियाला : चौकी माडल टाउन के तहत आते लीला भवन इलाके में शनिवार देर शाम झगड़े के बाद चाकू मारकर जसप्रीत सिंह को जख्मी करने के मामले में आरोपित नामजद कर लिए हैं। आरोपितों ने जसप्रीत सिंह की पीठ पर छुरा घोंपने के बाद फायरिग भी की थी, जिसके बाद यह लोग फरार हो गए थे। पुलिस ने मामले में जसप्रीत सिंह निवासी गांव गुरदित्तपुरा पातड़ां के बयान पर हरविदर सिंह निवासी गांव रौंगला त्रिपड़ी, इंदरजीत सिंह निवासी गांव फग्गणमाजरा व सात अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

घटना के अनुसार 25 वर्षीय जसप्रीत सिंह शनिवार रात अपने दो दोस्तों के साथ लीला भवन इलाके में गया था। जहां दूसरे गुट के लोग भी थे, जिनके साथ लड़कियां थी। इन लोगों ने लड़कियों को घूरने का आरोप लगाते हुए बहस शुरू कर दी। इसी दौरान एक युवक ने पीठ पर छुरा घोंप दिया और एक ने फायरिग कर दी। जिसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। एएसआइ दर्शन सिंह ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी