कोर कमेटी सदस्य संतोख की सदस्यता सस्पेंड

राजिदरा जिमखाना क्लब में वीरवार रात को हुए एक झगड़े के संबंध में क्लब की कोर कमेटी के सदस्य एवं जिला प्लानिग बोर्ड के चेयरमैन संतोख सिंह से जवाबतलबी की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 08:31 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 08:31 PM (IST)
कोर कमेटी सदस्य संतोख की सदस्यता सस्पेंड
कोर कमेटी सदस्य संतोख की सदस्यता सस्पेंड

जागरण संवाददाता, पटियाला : राजिदरा जिमखाना क्लब में वीरवार रात को हुए एक झगड़े के संबंध में क्लब की कोर कमेटी के सदस्य एवं जिला प्लानिग बोर्ड के चेयरमैन संतोख सिंह से जवाबतलबी की गई है। जारी पत्र में कहा है कि वे अपना पक्ष दें कि उन्होंने क्लब के कुछ अन्य सदस्यों के साथ किए दु‌र्व्यवहार करके क्लब का नाम बदनाम करने की क्यों कोशिश की है। वहीं संतोख सिंह ने कहा है कि उनका किसी के साथ झगड़ा नहीं हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार रात को क्लब में एक झगड़ा हुआ है जिसमें पूर्व कैशियर को चोट लगी है। उनको न केवल चोट लगी है बल्कि चोट के कारण घायल होने पर उनको अस्पताल में दाखिल होना पड़ा और कुछ टांके भी लगे हैं। परंतु इस बाबत संतोख सिंह सहित पूर्व कैशियर ने किसी भी तरह के झगड़े से साफ मना कर दिया है और कहा कि वह दोनों एक ही ग्रुप के सदस्य हैं और दोनों में कोई झगड़ा नहीं हुआ है। उन्होंने देर शाम को अपने एक साथ होने की फोटो भी जारी की है और कहा है कि अगर उनके बीच झगड़ा होता तो वे शाम के समय एक साथ न होते। शिकायत नहीं आई, जानकारी मिलने पर जारी किया पत्र : पाबला

राजिदरा जिमखाना क्लब के सचिव अमरिदर सिंह पाबला ने कहा कि उनके पास भी वीरवार रात को हुए झगड़े की जानकारी आई है। इसलिए उन्होंने संतोख सिंह को पत्र जारी करके कहा है कि वे अपना पक्ष बताएं कि उन्होंने क्लब के दूसरे साथियों के साथ दु‌र्व्यवहार क्यों किया है। पत्र मिलने के बाद सात दिन में वे अपनी स्थिति स्पष्ट करें। इन सात दिनों के दौरान उनकी सदस्यता सस्पेंड कर दी है और क्लब में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है।

chat bot
आपका साथी