गुरुपर्व: गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब में सरबत के भले की अरदास

गुरु नानक देव जी के 551वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब में संगत ने माथा टेका।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 11:32 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 11:32 PM (IST)
गुरुपर्व: गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब में सरबत के भले की अरदास
गुरुपर्व: गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब में सरबत के भले की अरदास

जागरण संवाददाता, पटियाला: गुरु नानक देव जी के 551वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब में धार्मिक समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान गुरुद्वारा कमेटी की ओर श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए।

समारोह में विभिन्न रागी जत्थों ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा साहिब में संगत के लिए विभिन्न प्रकार के लंगर लगाए गए। वहीं दूसरी ओर गुरूद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी प्रणाम सिंह ने सरबत के भले के लिए अरदास की। इसी तरह श्री मोती बाग गुरूद्वारा साहिब, श्री नवीन सिंह सभा व गुरूद्वारा सिंह सभा में भी धार्मिक समारोह का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब में आयोजित समारोह के दौरान शिरोमणि अकाली दल के राज्य सभा सदस्य बलविदर सिंह भूंदड, पूर्व प्रधान प्रो. किरपाल सिंह बडूंगर व जिला प्रधान सुरजीत सिंह रखड़ा ने विशेष मेहमान के तौर पर शिकरत की। इस दौरान बलविदर सिंह भूंदड़ ने कहा कि हम सबको गुरु नानक देव जी के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। प्रो. किरपाल सिंह बडूंगर ने समारोह में शामिल संगत को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की बधाई दी। गुरुद्वारा प्रबंधकों की ओर से कमेटी के सदस्य जत्थेदार सतविदर सिंह टोहड़ा, राज्य सभा सदस्य बलविदर सिंह भूंदड़ व जिला इंचार्ज सुरजीत सिंह रखड़ा को सम्मानित किया गया। इस दौरान जत्थेदार शविदर सिंह सभ्रवाल, जत्थेदार जरनैल सिंह, कुलदीप कौर टोहड़ा, अमरपाल सिंह, भगवंत सिंह, इंद्रमोहन सिंह बजाज, लखवीर सिंह लौट, मनप्रीत सिंह, गुरदीप सिंह, सुखबीर सिंह, हेड ग्रंथी भाई सुखदेव सिंह व हरमीत सिंह मौजूद थे। देर शाम को संगत की ओर से गुरुद्वारा साहिब में स्थित सरोवर साहिब के निकट मोमबत्तियां जलाई गई।

chat bot
आपका साथी