राज्य स्तर के विजेता विद्यार्थियों का स्मार्ट स्कूल फीलखाना में सम्मान

समग्र शिक्षा पंजाब की तरफ से आयोजित कला उत्सव के राज्य स्तरीय आनलाइन मुकाबलों में से सरकारी सीनियर सेकंडरी स्मार्ट स्कूल फीलखाना के विद्यार्थियों ने संगीत की विभिन्न कैटेगरियों में बेहतरीन स्थान पाया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 07:41 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 07:41 PM (IST)
राज्य स्तर के विजेता विद्यार्थियों का 
स्मार्ट स्कूल फीलखाना में सम्मान
राज्य स्तर के विजेता विद्यार्थियों का स्मार्ट स्कूल फीलखाना में सम्मान

जागरण संवाददाता, पटियाला : समग्र शिक्षा पंजाब की तरफ से आयोजित कला उत्सव के राज्य स्तरीय आनलाइन मुकाबलों में से सरकारी सीनियर सेकंडरी स्मार्ट स्कूल फीलखाना के विद्यार्थियों ने संगीत की विभिन्न कैटेगरियों में बेहतरीन स्थान पाया। स्कूल मीडिया कोआर्डिनेटर अक्षय कुमार ने बताया कि इनमें से लोक गीत (लड़कियां) में से बारहवीं क्लास की छात्रा महक ने पहला, लोक गीत (लड़के) में से नौवीं जमात के विद्यार्थी साहिबजोत सिंह ने पहला, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंट तबला (लड़के) में से ग्यारहवीं जमात के विद्यार्थी मांशू ने पहला, लोक साज (लड़के) में ग्यारहवी जमात के सुमित कुमार ने पहला, क्लासिकल वोकल (लड़कियों) में से हरकिरत कौर जमात बारहवीं ने दूसरा और लोक साज (लड़कियां) में से नौवीं क्लास छात्रा लवलीन कौर ने दूसरा स्थान हासिल किया। इन विद्यार्थियों का स्कूल प्रिसिपल डा रजनीश गुप्ता और समूह स्टाफ सदस्यों की तरफ से सम्मान किया गया। मौके पर कर्मजीत कौर, सुरिदर कौर, परमिदर कौर, सिमरनप्रीत कौर, अमरदीप सिंह, डा. गुरप्रीत सिंह वड़ैच, गगनदीप सिंह, रविदर सिंह, परमजीत सिंह, बलविदर जस्सल, हरप्रीत, मनोज थापर, परविदर सिंह, रिकू मोदगिल, रोबिन शर्मा, सरोज गोयल, रुपिदर कौर और अन्य स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थी उपस्थित थे। इस मौके स्कूल के मीडिया कोआर्डिनेटर अक्षय कुमार ने स्टेज संचालन की भूमिका बखूबी निभाई।

chat bot
आपका साथी