घनौर में कांग्रेस वर्करों ने चन्नी के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में बांटे लड्डू

चरनजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में हलका घनौर के कांग्रेसी खुश दिखाई दे रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 08:50 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 08:50 PM (IST)
घनौर में कांग्रेस वर्करों ने चन्नी के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में बांटे लड्डू
घनौर में कांग्रेस वर्करों ने चन्नी के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में बांटे लड्डू

संस, राजपुरा (पटियाला) : चरनजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में हलका घनौर के कांग्रेसी खुश दिखाई दे रहे हैं। इसका बड़ा कारण हलका विधायक और पंजाब कांग्रेस के महासचिव मदन लाल जलालपुर की चन्नी के साथ नजदीकियों को बताया जा रहा है। इसीलिए चेयरमैन मार्केट समिति घनौर बलजीत सिंह गिल के नेतृत्व में घनौर कांग्रेस वर्करों ने लड्डू बांटे। चेयरमैन गिल ने कांग्रेस हाई कमान की तरफ से पंजाब में दलित और युवा नेतृत्व देने की प्रशंसा करते कहा कि विधायक जलालपुर, चन्नी के समकालीन राजनीतिज्ञ हैं और इनकी जुगलबंद हलके को बुलंदियों तक ले जाएगी। इस मौके चेयरमैन लैंड मार्गेज बैंक हरविदर सिंह कामी, पूर्व चेयरमैन बलराज सिंह नौशहरा, ब्लाक समिति मैंबर रणधीर सिंह कामी खुर्द, सीनियर नेता सुखदेव सिंह चमारू, सरपंच इंद्रजीत सिंह बिट्टू महदूदा,सरपंच पवित्तर सिंह कमालपुर, सरपंच हरजिदर सिंह पीपल मंगोली, सरपंच कमाल सिंह रसूलपुर, बलजिदर सिंह लंबरदार, एमसी सुरिदर कुमार, सुखविदर सिंह, सरपंच गुरमीत सिंह संधारसी, सरपंच परमिदर सिंह फरीदपुर जट्टा उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी