चौथा दर्जा कर्मियों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

राज्य सरकार द्वारा खत्म किए गए मुलाजिमों के रेगुलर पद के खिलाफ द क्लास फोर्थ गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन द्वारा प्रदर्शन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 06:49 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 06:49 PM (IST)
चौथा दर्जा कर्मियों ने सरकार 
के खिलाफ की नारेबाजी
चौथा दर्जा कर्मियों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

जागरण संवाददाता, पटियाला : राज्य सरकार द्वारा खत्म किए गए मुलाजिमों के रेगुलर पद के खिलाफ द क्लास फोर्थ गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन द्वारा यहां निगरान इंजीनियर भाखड़ा मेन लाइन दफ्तर के आगे धरना देकर रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान 24 घंटे के लिए 21 मेंबर भूख हड़ताल पर रहेंगे। मौके पर राज्य प्रधान दर्शन सिंह लुबाना ने कहा कि कैप्टन सरकार ने चौथा दर्जा मुलाजिमों के पद कम किए हैं। इन पदों को मल्टीटास्क वर्कर में तबदील किया गया है। यह काम सरकार ने केंद्र सरकार की तर्ज पर किया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 1625 बेलदार व हेल्परों के पद खत्म किए हैं। 17 अप्रैल को मुख्य इंजीनियर के दफ्तर के आगे रोष रैली करने का फैसला लिया गया है। इस दौरान भूख हड़ताल में दर्शन सिंह लुबाना, मेला सिंह, जगमोहन सिंह नौलखा, माधो लाल, राकेश शर्मा, गुरदर्शन सिंह, राम प्रसाद सहोता, राम लाल रामा, प्रीतम चंद ठाकुर, गुरभेज सिंह, काका सिंह, बलबीर सिंह, निर्मल सिंह, अमरनाथ, हरनेक सिंह, रामचेत, शाम सिंह, कुलवंत सिंह, तेजा सिंह, राज खां, प्रकाश सिंह, विर्कम मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी