झोपड़ी में रहने वाली महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन बांटे

सांझ ग्लोबल फाउंडेशन पातड़ां ने झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली महिलाओं को गुप्त रोग सबंधी बचाव करने के लिए प्रेरित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 05:01 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 05:01 PM (IST)
झोपड़ी में रहने वाली महिलाओं 
को सेनेटरी नैपकिन बांटे
झोपड़ी में रहने वाली महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन बांटे

जेएनएन, पातड़ां (पटियाला) : सांझ ग्लोबल फाउंडेशन पातड़ां ने झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली महिलाओं को गुप्त रोग सबंधी बचाव करने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर नगर कौंसिल कार्यकारी अफसर बलजिदर कौर के नेतृत्व में महिलाओं को मुफ्त सेनेटरी नैपकिन बांटे। साथ ही महामारी को देखते मास्क भी बांटे गए। इस अवसर पर बलजिदर कौर ने बताया कि सांझ ग्लोबल फाउंडेशन पातड़ां पिछले लंबे समय से झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन बांट रहा है। संस्था के पदाधिकारी गुरप्यार सिंह ने बताया संस्था प्रधान रविदर सिंह संधु कनाडा के नेतृत्व में समाज सेवा के कार्य निरंतर जारी है। मौके पर सरपंच राजविदर राजा, हरजीत जीता, लखविदर सिंह कौहरियां, स्वर्ण शुतराणा और अन्य सदस्य हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी