2022 का चुनाव लड़ेंगे छाबड़ा

दो बार नगर कौंसिल के प्रधान रहने वाले प्रवीण छाबड़ा ने पिछले सप्ताह किसानों के हक में भाजपा को तो अलविदा कह दिया था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Jun 2021 07:17 PM (IST) Updated:Sun, 06 Jun 2021 07:17 PM (IST)
2022 का चुनाव लड़ेंगे छाबड़ा
2022 का चुनाव लड़ेंगे छाबड़ा

संस, राजपुरा (पटियाला) : दो बार नगर कौंसिल के प्रधान रहने वाले प्रवीण छाबड़ा ने पिछले सप्ताह किसानों के हक में भाजपा को तो अलविदा कह दिया था। भाजपा छोड़ने के बाद अब साथियों सहित आम आदमी पार्टी में चले जाने की चल रही चर्चाओं पर छाबड़ा ने कहा कि इलाके में सत्ताधारी नेताओं ने जो डर बनाया है उसे समाप्त करने की कोशिश के तहत व 2022 का विधानसभा चुनाव जरूर लड़ेंगे। जब उनसे पूछा गया कि किस पार्टी से वे चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने कहा कि वे उस पार्टी में जाएंगे जिस पार्टी में उनके समर्थक उन्हें जाने की सलाह देंगे।

chat bot
आपका साथी