13 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने वाला फूफा फरार

पटियाला चौकी भुन्नरहेड़ी इलाके में 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाला फूफा फरार है जिसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की छापेमारी चल रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 12:45 AM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 12:45 AM (IST)
13 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने वाला फूफा फरार
13 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने वाला फूफा फरार

जागरण संवाददाता, पटियाला : चौकी भुन्नरहेड़ी इलाके में 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाला फूफा फरार है, जिसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की छापेमारी चल रही है। पुलिस ने आरोपित फूफा यादविदर सिंह, बुआ सुखबीर कौर, पिता सुरजीत सिंह व पिता के दोस्त हरदीप सिंह गिल के खिलाफ केस दर्ज किया था।

चौकी इंचार्ज एसआइ गुरप्रीत कौर ने कहा कि फिलहाल आरोपित फरार है, जिसे गिरफ्तार करने के लिए रेड की जा रही है। इसके अलावा थाना घग्गा इलाके में भी नाबालिग से दुष्कर्म का नया मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 20 वर्षीय सरदीप सिंह गांव कलवाणु के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपित ने अपने गांव में रहने वाली नाबालिग लड़की से दोस्ती के बाद उसके घर जाकर दुष्कर्म किया है। घटना पांच जुलाई की है जब उक्त लड़की घर पर अकेली थी। सुबह साढ़े 11 बजे घर पहुंचे आरोपित ने उससे दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकियां दी थी।

chat bot
आपका साथी