राजभाषा में बेहतरीन कार्य करने के लिए एफसीआइ पटियाला को मिला प्रथम पुरस्कार

भारतीय खाद्य निगम मंडल कार्यालय पटियाला को राजभाषा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए भारत सरकार के राजभाषा विभाग द्वारा वर्ष 2018-19 के लिए दूसरा व 2019-20 के लिए प्रथम पुरस्कार दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 05:59 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 05:59 PM (IST)
राजभाषा में बेहतरीन कार्य करने के लिए एफसीआइ पटियाला को मिला प्रथम पुरस्कार
राजभाषा में बेहतरीन कार्य करने के लिए एफसीआइ पटियाला को मिला प्रथम पुरस्कार

जागरण संवाददाता, पटियाला : भारतीय खाद्य निगम मंडल कार्यालय पटियाला को राजभाषा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए भारत सरकार के राजभाषा विभाग द्वारा वर्ष 2018-19 के लिए दूसरा व 2019-20 के लिए प्रथम पुरस्कार दिया गया। एफसीआइ पटियाला मंडल के डीएम आकाश कुमार ने स्टाफ सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि गृह मंत्रालय राजभाषा विभाग द्वारा उत्तर क्षेत्र-1 व क्षेत्र-2 के राज्यों में स्थित केंद्रीय सरकार के विभिन्न कार्यालयों को राजभाषा में बेहतरीन कार्य करने के लिए पुरस्कार देने के लिए एक दिवसीय क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन शनिवार को चंद्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यलाय कानपुर में आयोजित किया गया था। वहां एफसीआइ पटियाला को प्रथम पुरस्कार के रूप में शील्ड व सर्टीफिकेट भारत सरकार के गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय व अजय कुमार मिश्रा ने दिया। आकाश कुमार ने बताया कि मंडल कार्यालय का स्टाफ तनदेही से सरकार द्वारा दिए जा रहे दिशा निर्देश के मुताबिक कार्य कर रहा है।

chat bot
आपका साथी