केंद्र सरकार करनाल में किसानों की जीत से ले सबक : टोहड़ा

पटियाला शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंतरिम कमेटी मेंबर जत्थेदार सतविदर सिंह टोहड़ा ने करनाल में संयुक्त किसान मोर्चे को मिली जीत को एतिहासिक करार दिया। उन्होंने कहा क केंद्र सरकार को भी किसानों की इस जीत से सबक लेना चाहिए और खेती कानूनों को तुरंत रद कर देना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 06:08 PM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 06:08 PM (IST)
केंद्र सरकार करनाल में किसानों की जीत से ले सबक : टोहड़ा
केंद्र सरकार करनाल में किसानों की जीत से ले सबक : टोहड़ा

जागरण संवाददाता : पटियाला शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंतरिम कमेटी मेंबर जत्थेदार सतविदर सिंह टोहड़ा ने करनाल में संयुक्त किसान मोर्चे को मिली जीत को एतिहासिक करार दिया। उन्होंने कहा क केंद्र सरकार को भी किसानों की इस जीत से सबक लेना चाहिए और खेती कानूनों को तुरंत रद कर देना चाहिए।

जत्थेदार सतविदर सिंह टोहड़ा कमेटी द्वारा किसानों के लिए चलाए जा रहे लंगर का जायजा लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चे द्वारा भाजपा सरकार खिलाफ संघर्ष शुरू होने के बाद शिरोमणि कमेटी द्वारा तुरंत टीम तैनात कर लंगर की सेवा शुरू की और अब तक चल रहा है। इस दौरान सतविदर सिंह टोहड़ा ने करनाल में चलाए लंगर के लिए तैनात शिरोमणि कमेटी अधिकारी, मैनेजर व स्टाफ कर्मचारियों की प्रशंसा की। इस दौरान मैनेजर करनैल सिंह नाभा, मैनेजर भगवंत सिंह धंगेड़ा व मैनेजर इंद्रजीत सिंह के अलावा समूह स्टाफ मौजूद रहा।

chat bot
आपका साथी