भादसों बस स्टाप पर भी किसानों ने किया प्रदर्शन

भादसों बस स्टाप पर भी किसानों ने किया प्रदर्शन

भादसों के बस स्टाप पर आढ़ती किसानों भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा ने बारदाने की कमी को लेकर रोष प्रदर्शन किया।

JagranTue, 20 Apr 2021 07:46 PM (IST)

जेएनएन, भादसों (पटियाला) : भादसों के बस स्टाप पर आढ़ती, किसानों, भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा ने बारदाने की कमी को लेकर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब पांच घंटे यातायात जाम किया गया। इस मौके पर संबोधित करते हुए महिदर सिंह झंबाली प्रधान, अवतार सिंह कुलार प्रधान, वरिदर बिट्टू, सुदर्शन गुप्ता, आशीष सिगला, अजमील खान, गुरदर्शन सिंह भंगू, दर्शन सिंह, राम सिंह मटोरड़ा, जगमेल सिंह सुधेवाल, करनैल सिंह सकराली ने कहा कि आज केंद्र सरकार की नालायकी के कारण अन्नदाता सड़कों पर परेशान हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारें किसानों के हितों की चौकीदारी के लिए बड़े बड़े बयान करती हैं, परंतु अभी तक फसल के संभालने के पुख्ता प्रबंध करो में नाकाम हैं। इस मौके पर बलजिदर सिंह बब्बू, महिगा सिंह भड़ी, बलदेव सिंह सुधेवाल, बलवीर सिंह, मनजिदर सिंह, परमिदर सिंह कुलार, दीपक सिगला, हरदीप सिंह, अमरजीत सिंह, निर्मल सिंह, सतनाम संधू, संजीव सूद, अर्शद मलिक उपस्थित थे।

डाउनलोड करें हमारी नई एप और पायें अपने शहर से जुड़ी हर जरुरी खबर!
This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.