किसान जत्थेबंदियों ने बढ़ती महंगाई को लेकर जताया रोष

संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर वीरवार को देश भर में किसान मजदूर जत्थेबंदियों ने बढ़ती महंगाई के रोष में राष्ट्रीय राज मार्ग स्टेट हाईवे और मुख्य चौराहों पर दो घंटे के लिए रोष प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Jul 2021 07:35 PM (IST) Updated:Thu, 08 Jul 2021 07:35 PM (IST)
किसान जत्थेबंदियों ने बढ़ती महंगाई को लेकर जताया रोष
किसान जत्थेबंदियों ने बढ़ती महंगाई को लेकर जताया रोष

जेएनएन, समाना (पटियाला) : संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर वीरवार को देश भर में किसान मजदूर जत्थेबंदियों ने बढ़ती महंगाई के रोष में राष्ट्रीय राज मार्ग, स्टेट हाईवे और मुख्य चौराहों पर दो घंटे के लिए रोष प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान किसान जत्थेबंदियों ने समाना के बाबा बंदा सिंह बहादर चौक में अपने अपने वाहनों के आठ मिनट के लिए हार्न बजाकर सरकार को जगाने का प्रयास किया। किसान जत्थेबंदियों ने कहा कि कोरोना महामारी के इस दौर में देश के हालात इमरजेंसी जैसे हो गए हैं। दूसरी तरफ केंद्र और प्रदेश सरकारें मंहगाई से आम लोगों की कमर तोड़ रही हैं। डीजल पेट्रोल की कीमतें आम आदमी के बस से बाहर हो गई हैं। इसके अतिरिक्त रसोई गैस, तेल, घी जैसी रोजाना प्रयोग की वस्तुओं के दाम आसमान को छूने लगे हैं। मौके पर भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी ब्लाक प्रधान गुरनाम सिंह ढैंठल, लाडी सिंह ढैंठल, निशान सिंह धर्महेड़ी, किरती किसान यूनियन नेता रविदर सिंह, गुरवीर सिंह, भारतीय किसान यूनियन डकौंदा के सुखविदर सिंह, भारतीय किसान यूनियन के लक्खोवाल दलजीत सिंह, जम्हूरी किसान सभा नेता बलविदर सिंह, भगत राम, सुरेश आलमपुर, शलिदर सिंह, हरजिदर चीमा, परम सिंह साही, सुखविदर सिंह, हरदीप कमासपुर और अन्य सदस्य हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी