शहीदों को फूल मालाएं चढ़ाने पहुंचे भाजपा वर्करों के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन

घलोड़ी गेट स्थित शहीद भगत सिंह व शहीद सुखदेव सिंह और शहीद राजगुरु की प्रतिमाओं पर भाजपा के जिला भाजपा शहरी प्रधान हरिदर कोहली व अन्य वर्कर फूल मालाएं चढ़ाकर उन्हें अपने श्रद्धासुमन भेंट करने पहुंचे थे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 07:35 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 07:35 PM (IST)
शहीदों को फूल मालाएं चढ़ाने पहुंचे भाजपा 
वर्करों के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन
शहीदों को फूल मालाएं चढ़ाने पहुंचे भाजपा वर्करों के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, पटियाला : घलोड़ी गेट स्थित शहीद भगत सिंह व शहीद सुखदेव सिंह और शहीद राजगुरु की प्रतिमाओं पर भाजपा के जिला भाजपा शहरी प्रधान हरिदर कोहली व अन्य वर्कर फूल मालाएं चढ़ाकर उन्हें अपने श्रद्धासुमन भेंट करने पहुंचे थे। इस दौरान भाजपा वर्करों को किसानों के रोष का सामना करना पड़ा। हालांकि इस दौरान हल्की धक्का-मुक्की हुई, पर मौके पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने किसानों को भाजपा वर्करों से दूर रखा। किसानों ने भाजपा के जिला प्रधान हरिदर कोहली के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान किसान नेता व भाजपा वर्करों में कृषि कानूनों को लेकर बात भी हुई। किसानों ने भाजपा वर्करों को किसानी संघर्ष में शामिल होने की बात कही। उधर, हरिदर कोहली ने कहा कि भाजपा हमेशा किसानों के साथ है।

जिला भाजपा शहरी प्रधान हरिदर कोहली के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने कहा कि आज शहीदों के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है। जिला भाजपा युवा मोर्चा के शहरी प्रधान पंकज कोहली ने कहा कि वह अपने युवा मोर्चा में सभी युवाओं को यह प्रण दिलाएंगे कि सभी युवा शहीद भगत सिंह की सोच पर पहरा देते हुए देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करें। इस मौके पर पंजाब भाजपा की सेक्रेटरी सुखविदर कौर नौलक्खा, पंजाब भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य गुरजीत सिंह कोहली, जिला भाजपा के महासचिव बलविदर सिंह, जिला भाजपा के सेक्रेटरी सतनाम सिंह विरक, पंजाब भाजपा महिला मोर्चा की सेक्रेटरी मनदीप कौर, मीडिया इंचार्ज राहुल मेहता, वाइस प्रधान रमन शर्मा, सुशील गोयल हैप्पी, वरुण जिदल, विनीत सहगल, युवा मोर्चा के प्रधान पंकज कोहली, मंडल प्रधान रमेश कुमार, दिलीप सिंह, वरिदर गुप्ता, प्रेस सेक्रेट्री सुभाष शर्मा, गुरप्रीत सिंह और भानु प्रताप समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी