संयुक्त किसान मोर्चा का मिनी लाकडाउन के विरोध में प्रदर्शन

कोरोना माहमारी को लेकर पंजाब सरकार द्वारा लगाए गए मिनी लाकडाउन के विरोध में संयुक्त किसान मार्चा ने शहर में रोष मार्च निकाला।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 06:37 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 06:37 PM (IST)
संयुक्त किसान मोर्चा का मिनी लाकडाउन के विरोध में प्रदर्शन
संयुक्त किसान मोर्चा का मिनी लाकडाउन के विरोध में प्रदर्शन

जेएनएन, पातड़ां (पटियाला) : कोरोना माहमारी को लेकर पंजाब सरकार द्वारा लगाए गए मिनी लाकडाउन के विरोध में संयुक्त किसान मार्चा ने शहर में रोष मार्च निकाला। शहर के पुराने बस अड्डे में संयुक्त मोर्चा किरती किसान यूनियन, क्रांतिकारी किसान यूनियन, कुल हिद किसान सभा और भारतीय किसान यूनियन उगराहां ने दो घंटे तक रोष प्रदर्शन किया। रोष धरने को सुखदेव सिंह, कुलवंत मौलवीवाला, दलजिदर सिंह और मनजीत सिंह न्याल ने कहा कि दिल्ली में चल रहे किसानों के संघर्ष को तोड़ने में केंद्र सरकार नाकाम रही है। पंजाब सरकार भी केंद्र सरकार की नीति पर चलते हुए प्रदेश में बिना जरूरत लाकडाउन लगाकर लोगों को परेशान कर रही है। सरकार लाकडाउन की आड़ में व्यापारिक सरगर्मियों को ठप करने में लगी है।

किसान नेताओं ने कहा कि किसान आंदोलन को कमजोर करने के लिए छोटे दुकानदारों को उजाड़कर कार्पोरेट घरानों को मजबूत करने की साजिश रची जा रही है। किसान नेताओं लाभ सिंह, अमरीक सिंह, नराता सिंह, रामचंद चुनागरा ने आगामी 10 और 12 मई को दिल्ली पहुंचकर किसान आंदोलन को और अधिक मजबूत करने के लिए आह्वान किया। इस अवसर पर हरदीप सिंह खांग, रघवीर सिंह, अतिदरपाल सिंह, दविदर सिंह, रणजीत सिंह, जालंधर सिंह, जसपाल खांग, सुखजिदर सिंह, बुड्ढा सिंह, लाभ सिंह दुगाल, जोगिदर सिंह, बबली सरपंच कर्मजीत सिंह और अन्य सदस्य हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी