पंजाबी यूनिवर्सिटी कर्मचारी संघ नान टीचिग पर इंप्लाइज डेमोक्रेटिक फ्रंट का कब्जा

पंजाबी यूनिवर्सिटी कर्मचारी संघ नान टीचिग के शुक्रवार को हुए चुनाव में इंप्लाइज डेमोक्रेटिक फ्रंट ने कब्जा कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 07:23 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 07:23 AM (IST)
पंजाबी यूनिवर्सिटी कर्मचारी संघ नान टीचिग 
पर इंप्लाइज डेमोक्रेटिक फ्रंट का कब्जा
पंजाबी यूनिवर्सिटी कर्मचारी संघ नान टीचिग पर इंप्लाइज डेमोक्रेटिक फ्रंट का कब्जा

जागरण संवाददाता, पटियाला : पंजाबी यूनिवर्सिटी कर्मचारी संघ नान टीचिग के शुक्रवार को हुए चुनाव में इंप्लाइज डेमोक्रेटिक फ्रंट ने कब्जा कर लिया है। ईडीएफ से प्रधान पद के उम्मीदवार शपिदरपाल सिंह ने पूर्व प्रधान राजिदर राजू को 181 वोट से हराया। शपिदरपाल को 826 वोट मिले और राजिंदर राजू को 645 वोट मिले। इसी तरह सहज ग्रुप से प्रधान पद के उम्मीदवार पुष्पिंदर बराड़ को 389 वोट मिले। देर शाम जारी हुए रिजल्ट के बाद विजेता टीम के सदस्यों ने ढोल बजाकर खुशी जताई।

जानकारी के अनुसार शपिदरपाल सिंह को जीत दिलाने में ए क्लास अफसर एसोसिएशन के प्रधान गुरविदरपाल सिंह बब्बी व मनोज कुमार भांबरी का विशेष हाथ रहा। ईडीएफ के सभी उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी सीट पर विजय प्राप्त की। उधर, इलेक्शन कमिश्नर अवतार सिंह ने इलेक्शन करवाने वाली टीम व उम्मीदवार व सभी मुलाजिमों का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से करवाने पर धन्यवाद किया।

ईडीएफ से उप प्रधान के पद के उम्मीदवार पाला राम चौधरी ने राजू ग्रुप के उम्मीदवार पवन कुमार को 173 वोट से हराकर जीत प्राप्त की। पाला राम चौधरी को 785 और पवन कुमार को 612 वोट मिले। इसके साथ सहज ग्रुज से हरनेक गोल्डी को 577 वोट ही मिले। इसी तरह महासचिव पद ईडीएफ से उम्मीदवार जगतार सिंह ने 778 वोट लेकर जीत हासिल की। उधर, विरोधी उम्मीदवारों में सहज ग्रुप से गगनदीप शर्मा को 607 वोट मिले और राजू व पुंटा ग्रुप से मोहम्मद जहीर लोरे को 603 वोट मिले। इसके अलावा सचिव पद पर ईडीएफ से उम्मीदवार व कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट से परमजीत सिंह ने 841 वोट लेकर जीत प्राप्त की। वहीं, सहज ग्रुप से उम्मीदवार परमजीत सिंह को 501 वोट मिले और राजू ग्रुप से उम्मीदवार बलजिदर सिंह को 621 वोट मिले। इसी तरह सहायक सचिव पर ईडीएफ से उम्मीदवार जसवीर सिंह ने 818 वोट लेकर जीत प्राप्त की। उधर, विरोधी उम्मीदवारों में से राजू ग्रुप से रोहित कुमार को 647 और सहज ग्रुप से कुलवंत सिंह को 486 वोट मिले। प्रचार सचिव पद पर ईडीएफ से उम्मीदवार देव रिषी हांडा ने 858 वोट लेकर जीत प्राप्त की। उधर विरोधी उम्मीदवारों में से राजू ग्रुप से रजिदर सिंह बागड़िया को 612 और सहज ग्रुप से मनजीत सिंह 491 वोट ही मिले। इसी तरह कैशियर पद पर ईडीएफ से धर्मिंदर सिंह पन्नू ने 861 वोट लेकर जीत प्राप्त की। उधर विरोधी उम्मीदवारों में राजू ग्रुप से प्रीतम सिंह को 610 ओर सहज ग्रुप से नवदीप सिंह को 517 वोट ही मिले। इन चार लोगों के कारण राजू ग्रुप की हुई हार

पूर्व प्रधान राजिदर राजू की हार का कारण लगातार साथियों द्वारा साथ छोड़ना बना। राजू की नीतियों से खफा होकर पहले संघ के महासचिव मनोज कुमार भांबरी व उप प्रधान पाला सिंह ने राजू का साथ छोड़ ईडीएफ ग्रुप को समर्थन दिया। राजू को सबसे बड़ा झटका तक लगा जब चुनाव के दौरान सुखविदर सिंह सुखी व जसवीर सिंह ने भी राजू का साथ छोड़ ईडीएफ को समर्थन दे दिया। राजू ने इन सभी नाराज साथियों को मनाने की कोशिश तक नहीं की। जिसके चलते राजू को हार का सामना करना पड़ा। उधर, सहज ग्रुप से पुष्पिंदर बराड़ को बब्बी का साथ छोड़ना महंगा पड़ा, जिसके चलते उसे भी हार देखनी पड़ी। पद पार्टी विजेता उम्मीदवार कुल वोट

-प्रधान ईडीएफ शपिदरपाल सिंह 826

-उप प्रधान ईडीएफ पाला राम चौधरी 785

-महासचिव ईडीएफ जगतार सिंह 778

-सचिव ईडीएफ परमजीत सिंह 841

-सहायक सचिव ईडीएफ जसवीर सिंह 818

-प्रचार सचिव ईडीएफ देव रिषी हांडा 858

-कैशियर ईडीएफ धर्मिंदर सिंह पन्नू 861

chat bot
आपका साथी