जेल से छुट्टी पर आया नशा तस्कर फरार

सेंट्रल जेल से छुट्टी पर आया नशा तस्कर फरार हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 06:23 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 06:23 PM (IST)
जेल से छुट्टी पर आया नशा तस्कर फरार
जेल से छुट्टी पर आया नशा तस्कर फरार

जागरण संवाददाता, पटियाला : सेंट्रल जेल से छुट्टी पर आया नशा तस्कर फरार हो गया। जेल अधिकारियों ने पैरोल जंप करने वाले आरोपित के खिलाफ थाना कोतवाली में केस दर्ज करवा दिया है। दर्ज मामले के अनुसार सौरव कुमार निवासी गुरुदेव एनक्लेव चार फरवरी 2013 को थाना अर्बन एस्टेट पुलिस द्वारा नशा तस्करी में गिरफ्तार किया गया था। इस केस में उसे जेल में बंद किया गया था। जहां से कोविड-19 अप्रैल 2020 को छुट्टी पर घर भेजा गया था और महामारी की वजह से छुट्टियां बढ़ा दी गई थी। जेल नियमों के अनुसार सौरव कुमार को 19 जून 2021 को जेल में वापस आना था लेकिन आरोपित सौरव फरार हो गया। इस वजह से सौरव के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

chat bot
आपका साथी