डाक्टर ने मीडिया कर्मियों से की बदसलूकी, सिविल में दिया धरना

राजपुरा में एक मीडिया दफ्तर में कार्यरत एक कर्मचारी की तबियत बिगड़ने पर उसे सिविल अस्पताल के इमरजेंसी में ले जाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 08:52 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 08:52 PM (IST)
डाक्टर ने मीडिया कर्मियों से की बदसलूकी, सिविल में दिया धरना
डाक्टर ने मीडिया कर्मियों से की बदसलूकी, सिविल में दिया धरना

संस,राजपुरा.पटियाला

राजपुरा में एक मीडिया दफ्तर में कार्यरत एक कर्मचारी की तबियत बिगड़ने पर उसे सिविल अस्पताल के इमरजेंसी में ले जाया गया। इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद डाक्टर ने उसे रेफर कर दिया। जब मीडिया कर्मियों के कहने पर एसएमओ ने डाक्टर से मरीज का इलाज करने को कहा तो संबंधित डाक्टर भड़क उठा और मीडिया कर्मी, एसएमओ और विधायक को भी अपशब्द बोलने शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों ने डाक्टर का विरोध करना शुरू कर दिया।

कर्मियों ने सिविल अस्पताल में बुधवार दोपहर धरना दे रोष प्रदर्शन किया और एसएमओ को मांगपत्र देकर तुरंत संबंधित डाक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मीडिया तालमेल कमेटी के चेयरमैन अशोक प्रेमी, मनजीत धवन, रणजीत सिंह, सुदेश तनेजा, अमरजीत सिंह पन्नू, दर्शन , दया सिंह, अजय कमल डीएस कक्कड़ ने कहा कि संबंधित डाक्टर की पहले भी इलाज करवाने आये मरीजों से बदसलूकी करने की शिकायतें आती रहती हैं।

मंगलवार रात तो उस समय हद हो गई जब मीडिया कर्मियों द्वारा अपने दफ्तर में काम करने वाले वर्कर को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया और संबंधित डाक्टर ने मीडिया कर्मियों से बदसलूकी की। मामले संबंधी कमेटी के कुछ सदस्यों ने जब उक्त डाक्टर से बात करने लगे तो डाक्टर ने उनके साथ हाथापाई करने की कोशिश करने लगा। मीडिया कर्मियों ने जब पूरा मामला विधायक हरदियाल सिंह कंबोज व सेहत मंत्री के ध्यान में लाया। इस दौरान मीडिया कर्मियों ने एसएमओ डा. जगपालइन्द्र सिंह को मांग पत्र देते दो दिन में उक्त डाक्टर को सस्पेंड करने की मांग की। इस मौके एसएमओ ने मीडिया कर्मियों को भरोसा दिया कि इस मामले को उच्चाधिकारियों के पास ले जाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी